Nitish Kumar not attend Chandrababu Naidu CM Oath Ceremony: आंध्रप्रदेश में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आज चैथी बार सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, राम मोहन नायडू और नारा नायडू समेत दोनों ही पार्टियों के कई नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार का नहीं आना कई सवाल खड़े कर गया। बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं और एनडीए में फूट पड़ चुकी है। वहीं इस पर पलटवार करते हुए जेडीयू ने कहा कि नहीं जाने के कई कारण हो सकते हैं। इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
बता दें कि नीतीश कुमार मार्च 2024 में बिहार में इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो गए थे। हालांकि चुनाव से पहले नीतीश का यह कदम उनके साथियों के लिए हैरान करने वाला था। इससे पहले उन्होंने ही इंडिया गठबंधन की नींव रखी थी। उन्होंने इसकी पहली बैठक की मेजबानी भी की थी जिसमें 33 दलों के नेता शामिल हुए थे। इसके बाद कन्वीनर नहीं बनाए जाने से नाराज होकर इंडिया गठबंधन को अलविदा कह दिया। वहीं उनके पुराने साथी रहे लालू यादव ने मीटिंग में कन्वीनर के पद पर मल्ल्किार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया था। इस घटना से पहले महागठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा था।
केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू को 2 मंत्री पद
नीतीश के एनडीए में वापसी के बाद से ही उनकी पुरानी सहयोगी आरजेडी उनके फिर से पलटने की बात कह रही है। आरजेडी का मानना है कि नीतीश कुमार को एनडीए सरकार में वो सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। बता दें कि भाजपा ने बिहार से जेडीयू को 2 मंत्री पद दिए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री और पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया है।
ये भी पढ़ेंः NDA ही नहीं, MVA में भी पड़ रही है फूट! Uddhav Thackeray के अकेले चुनाव लड़ने से नाराज हुई कांग्रेस?
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में बीजेपी को किसकी वजह से पहुंचा नुकसान? संजय राउत ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
यूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
26 mins agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
40 mins agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
49 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
1 hr agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
2 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
3 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines