बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 26 और 27 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे. यह दौरा पूरी तरह चुनावी तैयारियों पर केंद्रित माना जा रहा है. नितिन नवीन असम स्टेट एग्जीक्यूटिव
कमेटी की अहम बैठक में शामिल होंगे, जहां संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी.
हाल ही में बीजेपी ने वरिष्ठ नेता बैजयंत पांडा को सूबे के चुनावी मामलों का जिम्मा सौंपा है. ऐसे में नितिन नवीन का यह दौरा जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
असम में मार्च – अप्रैल में विधानसभा चुनाव होना है . बीजेपी इस बार असम में जीत की हैट्रिक बनाने के लिए मैदान में उतरेगी .
अगर 2021 के असम विधानसभा चुनाव की बात करें तो 126 सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ था. बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई थी. पार्टी को 33.21 प्रतिशत वोट मिले थे और 126 में से 60
सीटों पर जीत हासिल हुई थी. गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) को 9 और यूपीपीएल को 6 सीटें मिली थीं.
वहीं कांग्रेस को 29 सीटें, एआईयूडीएफ को 16, बीपीएफ को 4 सीटें मिली थीं. बीजेपी के प्रदर्शन ने यह साफ किया था कि राज्य में उसका संगठनात्मक आधार मजबूत है.
अब एक बार फिर चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र नितिन नवीन का असम दौरा यह संकेत देता है कि बीजेपी राज्य में अपनी पकड़ बनाए रखने और उसे और मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर
रही है.
संबंधित खबरें
12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
18 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
20 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 hr agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
3 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
4 hrs agoLIVE: भारत पहुंचे लिकटेंस्टीन के प्रिंस, राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत
5 hrs agoLIVE: MLC चुनाव मतगणना जारी, अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशियों ने उठाए सवाल
5 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines