Nitin Gadkari on Shivaji Statue Collapse: छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति टूटने से मचा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष ने इसे सियासी मुद्दा बना लिया है, तो सत्तापक्ष माफी मांगकर मामले पर पानी डालने की कोशिश में जुटा है। हालांकि इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मूर्ति टूटने पर बड़ा बयान दिया है।
स्टेनलेस स्टील से बनती मूर्ति
नितिन गडकरी के अनुसार अगर शिवाजी महाराज की मूर्ति स्टेनलेस स्टील से बनती, तो सिंधुदुर्ग में इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। खासकर तटीय इलाकों में जंगरोधक स्टील की बेहद जरूरत है। पिछले तीन सालों ने मैं इस बात पर जोर दे रहा हूं कि समुद्र के पास बनने वाले ब्रिजों में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- डॉली चायवाला की एक दिन की फीस कितनी? 7 रुपये की चाय बेच कमाए लाखों; नेट वर्थ कर देगी हैरान
केंद्रीय मंत्री ने सुनाया किस्सा
केंद्रीय हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने एक किस्सा साझा करते हुए कहा कि जब मैं मुंबई में 55 फ्लाईओवर बनवा रहा था, एक आदमी मुझे घुमाने लेकर गया। उसने लोहे की रॉड पर एक पाउडर लगाकर कहा कि अब इसमें जंग नहीं लगेगा। मगर उसमें जंग लग रहा था। अब मुझे लगता है कि समुद्र के 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सड़कों पर भी स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल होना चाहिए। अगर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल हुआ होता, तो मूर्ति नहीं गिरती।
अब तक फरार है मूर्तिकार
बता दें कि सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद मुंबई पुलिस ने मूर्तिकार जयदीप आप्टे के नाम लुकआउट नोटिस जारी किया है। हालांकि राजकोट फोर्ट में मौजूद शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद मूर्तिकार फरार है। पिछले हफ्ते पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत जयदीप आप्टे और इंजीनियर चेतन पाटिल के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। चेतन पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मगर जयदीप आप्टे का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस आप्टे की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- खुलासा! अमेरिका के रास्ते में होते हैं रेप-मर्डर! ‘डंकी रूट’ के लिए लगते हैं जिस्म-जान दांव पर
संबंधित खबरें
मुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
2 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines