हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

NIA Raid: पश्चिम बंगाल के एकबालपुर-मोमिनपुर हिंसा मामले में NIA की कार्रवाई, 17 ठिकानों पर की छापेमारी

विज्ञापन

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिछले साल 9 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में हुई एकबालपुर-मोमिनपुर झड़पों के सिलसिले में बुधवार को राज्य में 17 स्थानों पर तलाशी ली। मामले की जानकारी रखने वाले एक आधिकारिक सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि संदिग्धों के घर और कार्यालय परिसर में छापेमारी की जा रही है।

झड़पों के दौरान तोड़फोड़ और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों का संज्ञान लेते हुए, NIA ने पिछले साल अक्टूबर में मामला दर्ज किया और पश्चिम बंगाल के मोमिनपुर में हिंदू विरोधी हिंसा की जांच शुरू की। इससे पहले, कोलकाता पुलिस ने 10 अक्टूबर को मामले में पहली सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की थी।

और पढ़िए –Jammu And Kashmir: आतंकवाद पर सुरक्षा बलों का पूर्ण नियंत्रण, जम्मू-कश्मीर पर गृह मंत्रालय की रिपोर्ट

आतंकवाद रोधी एजेंसी का यह कदम गृह मंत्रालय (MHA) के काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन (CTCR) डिवीजन की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच शुरू करने के निर्देश के बाद आया है।

कोलकाता हाई कोर्ट ने SIT गठन का दिया था आदेश

गृह मंत्रालय ने अक्टूबर में एकबालपुर-मोमिनपुर सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित एक रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान कलकत्ता उच्च न्यायालय के दिए गए निर्देश का पालन किया। अदालत ने राज्य पुलिस को घटना की जांच के लिए अनुभवी पुलिस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया था।

और पढ़िए –Jammu Kashmir: आतंकी हमलों के मद्देनजर सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम, इतने अतिरिक्त कर्मी होंगे तैनात

याचिकाकर्ताओं ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि राज्य पुलिस प्रशासन लक्ष्मी पूजा की पूर्व संध्या पर कोलकाता के एकबालपुर-मोमिनपुर इलाके में भड़की सांप्रदायिक हिंसा का मूक दर्शक बना रहा। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती के लिए अपील की और मामले की जांच करने में राज्य पुलिस की अक्षमता का आरोप लगाते हुए अपराधों की जांच NIA को ट्रांसफर करने की मांग की।

न्यायालय ने दायर प्रारंभिक रिपोर्टों को देखा और पाया कि इस घटना पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 और शस्त्र अधिनियम, 1959 के तहत पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी जांच चल रही थी। कोलकाता के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर दिया था और 9 अक्टूबर की देर रात मयूरभंज इलाके में कई घरों में तोड़फोड़ की गई और कारों में भी तोड़फोड़ की गई थी।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें