NIA raid: (राहुल पांडे)। 7/11 मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले के बरी किए गए अब्दुल वाहिद शेख ने कहा कि मेरे घर पर एनआईए ने पांच से छह घंटे तक सर्चिंग की। इस दौरान एनआईए की टीम ने वादा किया था कि सर्चिंग वीडियो ग्राफी कराएंगे और कॉपी दी जाएगी। लेकिन सर्चिंग ऑपरेशन के बाद उन्हें मेरे घर से कुछ भी नही मिला है, न ही सिंगल लाइन और न ही कोई दस्तावेज मिला है।
अब्दुल वाहिद ने कहा कि मैं और मेरे वकील ने एनआईए की टीम से विनती की है कि जिस तरह से 2006 में एटीएस ने फंसाया था, उस तरह से जब कुछ नही मिला है तो न फंसाया जाए। साथ उन्होंने कहा कि किस मामले में छापेमारी की गई है, उसकी जानकारी नही दी गई है। पीएफआई की मदद करने का आरोप लगाया जा रहा है वो गलत है। सरकार से विनती है, बेगुनाह लोगों को न फंसाया जाए।
प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया
बता दें कि एनआईए ने कई राज्यों में लगभग 12 जगहों पर छापामारी की है। उत्तरप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में एनआईए की जांच की। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है।
एनआई की ओर से पिछले साल ही पीएफआई को बैन किया गया था। उसके खिलाफ आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम यानी यूएपीए के तहत एक्शन लिया गया था। केस नंबर 31/2022 के तहत ही रेड होने की बात सामने आ रही है। पीएफआई के लोगों पर लगातार हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में जुटे थे। जिनका उद्देश्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देना था।
देश के कई हिस्सों में छापामारी
अभी कई जगहों पर छापामारी चल रही है। दिल्ली के थाना हौज काजी इलाके के बल्ली मारान में एनडीए की टीम जांच कर रही है। इसके अलावा राजस्थान के टोंक समेत कई जगहों पर छापे मारे गए हैं। तमिलनाडु के मदुरै और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगभग पांच स्थानों पर एनआईए की टीमें परतें खंगाल रही हैं। उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, हरदोई और सीतापुर में रेड जारी है। लखनऊ के मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में भी एजेंसी के अफसर सबूत जुटाने के मकसद से जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-कष्ट काटने के बहाने रेप करता था बाबा, फिर चलता था ब्लैकमेलिंग और उगाही का खेल; खुद का है यू-ट्यूब चैनल
मुंबई के अलावा ठाणे, नवी मुंबई, भिवंडी, मुंब्रा के अलावा महाराष्ट्र के शहरों में एनआईए ने छापामारी की है। अब्दुल वाहिद शेख के विक्रोली स्थित घर की जांच भी एनआईए ने की है। मालूम हो कि 7/11 धमाके के मामले में अब्दुल शेख को बरी किया गया था। एनआईए को शक है कि वह अब पीएफआई के लिए धन की उगाही और संदिग्ध अभियानों में शामिल है। अलग-अलग जगहों से 10 लोगों को पकड़े जाने की सूचना भी मिली है।
पुरानी दिल्ली और जामिया इलाके में जांच चल रही है। वहीं, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से एनआईए ने एक पीएफआई संदिग्ध को 8 अक्टूबर को कस्टडी में लिया था। बताया जा रहा है कि ये आदमी कुवैत जा रहा था। लेकिन पहले ही एनआईए के हत्थे चढ़ गया।
(Valium)
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
4 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
55 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
2 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
5 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines