Jammu Kashmir: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकी साजिश मामले में दक्षिण कश्मीर में पांच स्थानों पर छापेमारी कर तलाशी ली है। बता दें कि मई में एनआईए ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के बडगाम, शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में 13 स्थानों की तलाशी ली थी।
एनआईए के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और छोटे हथियारों के साथ जम्मू-कश्मीर में हिंसक आतंकवादी हमले करने की योजना बनाई थी। एजेंसी ने पहले कहा था कि ये योजनाएं इन आतंकवादी संगठनों की ओर से स्थानीय युवाओं और ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के साजिश का हिस्सा थीं।
अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए आतंक से संबंधित मामले के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। आंतकी गिरोह का भंडाफोड़ करने और उनके आतंकी मनसूबों को नाकाम करने के लिए कार्रवाई जारी है।
किश्तवाड़ में पाकिस्तान से एक्टिव ‘आतंकवादियों’ के घरों पर SIU की छापेमारी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि किश्तवाड़ पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तान से सक्रिय संदिग्ध आतंकवादियों के घरों पर छापेमारी की। सूत्रों ने आगे बताया कि छापेमारी किश्तवाड़ जिले की छतरू तहसील के राहलथल गांव में की गई।
पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उन संदिग्ध आतंकवादियों के घरों पर छापेमारी की जा रही है, जो किश्तवाड़ से पाकिस्तान भाग गए हैं और वहां से काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
12 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines