Amit Shah On NIA Raid: अवैध मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए को बधाई दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एनआईए ने पांच इंटरनेशनल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एनआईए ने बुधवार को 10 राज्यों में अवैध मानव तस्करी पर कार्रवाई की और 44 लोगों को गिरफ्तार किया था।
अमित शाह ने NIA को दी बधाई
अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, एनआईए ने पांच अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।”
उन्होंने कहा, “दस राज्यों में एक साथ चलाए गए ऑपरेशन में 44 गिरफ्तारियां हुईं। टीम एनआईए को बधाई। मोदी सरकार अवैध आव्रजन के प्रति अपने शून्य-सहिष्णुता दृष्टिकोण को जारी रखेगी और देश को इस खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
NIA ने 10 राज्यों में की छापेमारी
अवैध मानव तस्करी को खत्म करने के लिए एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने 10 राज्यों में 55 स्थानों पर छापेमारी की और मानव तस्करी से संबंधित चार मामलों में 44 लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य पुलिस बलों के साथ निकट समन्वय में, बुधवार सुबह से कई राज्यों में एक व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य भारत-बांग्लादेश सीमा के पार अवैध प्रवासियों की घुसपैठ और उन्हें भारत में बसाने में शामिल अवैध मानव तस्करी सहायता नेटवर्क को खत्म करना था।
अधिकारी ने कहा कि गुवाहाटी, चेन्नई, बेंगलुरु, जयपुर में एनआईए शाखाओं में चार मानव तस्करी के मामले दर्ज होने के बाद विभिन्न राज्यों में छापेमार की गई। एनआई ने विन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 55 स्थानों पर छापेमारी की। त्रिपुरा , असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी में छापेमारी की गई है।
ये भी पढ़ेंः जम्मू सीमा पर Pak रेंजर्स की गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद, पाक ने फिर तोड़ी ‘सीमा’
असम पुलिस ने दर्ज किया था पहला मामला
अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक मामला 9 सितंबर को असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) द्वारा दर्ज किया गया था और यह भारत-बांग्लादेश सीमा के पार अवैध प्रवासियों की घुसपैठ और भारत में बसने के लिए जिम्मेदार मानव तस्करी नेटवर्क से संबंधित था। इस नेटवर्क का संचालन देश के विभिन्न हिस्सों तक फैला हुआ है, जिसमें भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्र भी शामिल हैं।
एनआईए ने 6 अक्टूबर को दर्ज किया था मामला
अधिकारी ने कहा, “मामले के अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्य संबंधों और इसकी जटिलता को पहचानते हुए, एनआईए ने 6 अक्टूबर को गुवाहाटी में एनआईए पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करके औपचारिक रूप से जांच की जिम्मेदारी संभाली।”
आगे की जांच में खुलासा हुआ कि अवैध मानव तस्करी नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों जैसे- तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में फैले हुए थे और वहां से संचालित हो रहे थे।
संबंधित खबरें
'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देख बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
29 mins agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
2 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
2 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
7 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
7 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
7 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
15 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines