Praveen Nettaru Murder Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने छापेमारी कर बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
एजेंसी ने दक्षिण कन्नड़, हुबली और मैसूर में पांच स्थानों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के घरों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। नेतरू की हत्या की साजिश में सक्रिय संलिप्तता को लेकर एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन पीएफआई कार्यकर्ताओं में मोहम्मद इकबाल, के इस्माइल शफी और इब्राहिम शामिल है।
हत्याकांड में अब तक 10 लोग गिरफ्तार
हत्याकांड में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने मामले में फरार चार आरोपियों के खिलाफ इनाम की भी घोषणा की है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। नेट्टारू बेल्लारी के रहने वाले थे और उन्होंने बेल्लारी के जिला सचिव और भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव के रूप में काम किया था।
एनआईए की प्राथमिकी के मुताबिक, नेट्टारू ने 26 जुलाई की रात 8:30 बजे अपनी चिकन की दुकान बंद कर दी थी। वह अपनी बाइक से घर जाने वाला था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने भाजपा के युवा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू पर हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में प्रवीण की मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines