News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो। गुरुवार को कई खबरें सुर्खियों में रहीं। संसद की सुरक्षा से लेकर सांसदों को सस्पेंड करने का मामला गूंजा, तो वहीं खेल और मनोरंजन जगत की भी कई खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा। अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा। वहीं टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। आइए एक नजर डालते हैं बीते दिन की खबरों पर…
मास्टरमाइंड ललित झा का सरेंडर
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात दिल्ली के एक थाने में सरेंडर कर दिया। ललित झा संसद के अंदर और बाहर हंगामा मचने के बाद वीडियो रिकॉर्ड कर फरार हो गया था। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में कोलकाता पहुंची थी। हालांकि उसने खुद ही सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार, ललित झा बस से राजस्थान के नागौर भाग गया था। वहां उसने एक होटल में रात बिताई।
जब उसे पता लगा कि मामला बढ़ गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह दिल्ली आया और सरेंडर कर दिया। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले के चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था। जहां पुलिस को 7 दिनों की रिमांड मिल गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
13 लोकसभा सांसद सस्पेंड
गुरुवार को संसद में ही एक और चूक सामने आई। दरअसल, सुरक्षा उल्लंघन मामले का विरोध करने पर 13 लोकसभा सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इससे पहले लिस्ट में 14 लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद का नाम शामिल था, लेकिन लोकसभा से सस्पेंड किए गए सांसद एसआर पार्थिबन का नाम गलती से लिस्ट में दिया गया। एसआर पार्थिबन तबीयत खराब होने के चलते सदन में मौजूद नहीं थे। जब इस गलती का अहसास हुआ तो पार्थिबन का निलंबन वापस ले लिया गया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार, ये गलती स्टाफ से हुई।
श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा
जाने-माने अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा। मुंबई में अंधेरी वेस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। फिलहाल उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। श्रेयस की उम्र 47 साल है। बताया जा रहा है कि श्रेयस तलपड़े अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू जंगल’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत की यात्रा पर
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक शनिवार से भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान तारिक वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राजकीय यात्रा पर आएंगे। भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मोर्चे पर काफी अच्छे संबंध है। बताया जाता है कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1955 में स्थापित हुए थे।
करीब 15 साल पहले 2008 में इस रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी के तौर पर अपग्रेड किया गया था। हैथम बिन तारिक की भारत की पहली राजकीय यात्रा होगी। यह भारत और ओमान सल्तनत के बीच राजनयिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। वह इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
17 दिसंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में 106 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। टी-20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होगी। इसके बाद 19 दिसंबर को दूसरा और 21 दिसंबर को तीसरा मुकाबला होगा।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
2 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
2 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
2 hrs agoLIVE: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, राहत और बचाव कार्य जारी
2 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
10 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines