News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो। बुधवार को कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। न्यूजीलैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंच चुका है। वहीं, छठ पूजा से पहले बुधवार शाम को नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही ट्रेन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही, इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। आइए! एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…
वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत
वर्ल्ड कप 2023 के सेमी-फाइनल में बुधवार को भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया तीसरी बार विश्व विजेता बनने से महज एक कदम दूर है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी ले लिया है।
नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
छठ पूजा से पहले बुधवार शाम को नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस के एस-4 स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि चंद लम्हों में ही ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जम्मू-कश्मीर में 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, बता दें कि किश्तवाड़ से जम्मू जा रही एक बस सड़क डोडा के असार क्षेत्र में ट्रुंगल के पास एक खड़ी ढलान से 300 फीट नीचे खाई में गिर गई। बस में 55 यात्री सवार थे। हादसे में 36 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 19 घायल हुए हैं। हादसे के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस घटना पर दुःख जताया, साथ ही पीएम ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपनी झारखंड यात्रा के दौरान, किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी कर दी। पीएम किसान योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लगभग 18,000 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई।
जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकी ढेर
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बुधवार को उरी के एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। साथ ही इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए। सेना के मुताबिक आतंकी, उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। यह जानकारी कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए शेयर की।
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
23 mins agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
39 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
50 mins agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
2 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines