हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

News Bulletin : पहले टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, प्रकाश राज ED में तलब

News Bulletin : गुरुवार को नेशनल अवार्ड विनर अभिनेता प्रकाश राज को ई़डी ने प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन किया है, वहीं इसके अलावा कई बड़ी घटनाएं घटी हैं।

विज्ञापन
News Bulletin News 24 Hindi

News Bulletin : सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो। इसी के साथ एक नजर गुरुवार की बड़ी खबरों पर डालते हैं। बीते दिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 सीरिज के पहले मैच को भारत ने अपने नाम कर लिया। इसी बीच देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस एम. फातिमा बीवी का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर‘पनौती’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। नेशनल अवार्ड विनर अभिनेता प्रकाश राज को ई़डी ने प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में तलब किया है। दूसरी ओर देश की सरकार ने डीपफेक पर जल्द ही कानून बनाने की बात कही है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार डीपफेक पर जल्द ही सरकार एक कानून बनाएगी। तो आइए खुद को अपडेट करें…

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने जीत लिया। पहले खलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान जीत के साथ शुरुआत की है। भारत की यह सबसे बड़ी रनचेज भी रही।

अभिनेता प्रकाश राज को ईडी का सम्मन

नेशनल अवार्ड विनर अभिनेता प्रकाश राज को ई़डी ने प्रणव ज्वैलर्स मनी लॉन्ड्रिंग केस में तलब किया है। अधिकारियों ने कहा कि राज, प्रणव ज्वैलर्स के ब्रांड एंबेसडर थे और इस मामले में जांच के दायरे में हैं। बता दें कि ईडी ने तिरुचिरापल्ली स्थित आभूषण समूह के खिलाफ कथित 100 करोड़ रुपये के पोंजी और धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अभिनेता प्रकाश राज को तलब किया है।

Rahul Gandhi को चुनाव आयोग का नोटिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर‘पनौती’ वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में आयोग ने उन्हें भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों पर शनिवार शाम तक जवाब भाजपा की शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने राजस्थान में अपने अभियान के दौरान अन्य अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और असत्यापित आरोप लगाए हैं।

देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज का निधन

देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस एम. फातिमा बीवी का (23 नवंबर) निधन हो गया। 96 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे देशभर की महिलाओं के लिए जहां एक आइकन थीं, वहीं ज्यूड‍िशयरी के इतिहास में भी उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंक‍ित है। न्यायमूर्ति बीवी ने उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी विशेष छाप छोड़ी।

डीपफेक पर जल्द कानून बनाएगी सरकार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार डीपफेक पर जल्द ही सरकार एक कानून बनाएगी। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में एआई कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डीपफेक लोकतांत्रिक देशों के लिए नया खतरा बनकर सामने आया है। इसके लिए कंपनियां और बनाने वाले दोनों ही बराबर जिम्मेदार होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें