News Bulletin : सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो। इसी के साथ एक नजर बुधवार की बड़ी खबरों पर डालते हैं। बीते दिन अफ्रीका कांगो गणराज्य में सेना की भर्ती में भगदड़ मच जाने से भर्ती होने आए 37 युवाओं की मौत हो गई। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़ में मेजर एमवी प्रांजिल समेत चार आर्मी जवान भारत मां को अलविदा कह गए। शहादत की इन्हीं सुर्खियों के बीच सुखद खबर भी आई हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में 11 दिन से फंसे 41 मजदूरों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। इजराइल में हमास आतंकियों के द्वारा बंधक बनाए गए 50 आम नागरिकों की 45 दिन बाद रिहाई की आस बाद इजराइल सीजफायर के लिए राजी हो गया है। वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद के द्वारा प्रस्तावित G20 वर्चुअल समिट 2023 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने Deepfake, आर्टफिशियल इंटेलिजेंस और ग्लोबल साउथ की चिंताओं पर दुनिया को एक मंच पर आने का आह्वान किया। तो आइए बीते दिन के बड़े घटनाक्रम से खुद को अपडेट करें…
आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना के चार जवान शहीद
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना के चार जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि जिले के वनीय क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को सील करते हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए। इस दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत दो सैनिक शहीद हो गए थे तो दो अन्य जख्मी भी हुए थे। बाद इन दोनों ने भी दम तोड़ दिया। इसके बावजूद इलाके में गहन छानबीन जारी है। माना जा रहा है कि दो आतंकी छिपे हुए हैं। दूसरी ओर इसी के साथ श्रीनगर से भी 2 आतंकियों को हथियारों और गोला बारूद के साथ पकडे़े जाने की सूचना मिली है।
उत्तरकाशी में टनल में फंसी 41 जिंदगियों के लिए अच्छी खबर
उत्तरकाशी : 11 दिन से मौत को हर पल मात दे रही 41 जिंदगियाें को सही-सलामत बाहर लाने के लिए एक ओर जहां बाहर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही, वहीं इन लोगों ने भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। बुधवा शाम को खुबर आई है कि जल्द ही जिंदगी फिर हंस-खेल रही होगी। इन्होंने अपने-अपने घर वालों को मैसेज दिया है कि फिक्र की कोई बात नहीं है। ये जल्द ही आकर मिलेंगे। इसके बाद घर वालों की उम्मीदें भी एक बार फिर जवां हो गई हैं। माना जा रहा है कि प्रार्थना रंग लाएगी। उधर, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों ने जानकारी साझा की है कि मलबे में 45 मीटर तक चौड़े पाइप डाले जा चुके हैं और अब लगभग 12 मीटर की दूरी बची है।
45 दिन बाद से हमास आतंकियों के चंगुल में फंसे 50 बंधक होंगे रिहा
गाजा : इजराइल-हमास जंग के बीच 45 दिनों से जंग जारी है। इस बीच इजराइल की संसद ने सीजफायर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे ससंद ने मंजूरी दे दी है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट की मानें तो इजराइली संसद ने 50 बंधकों के बदले 4 दिन का सीजफायर करने का ऐलान किया है। अधिकारियों की मानें तो डील के अनुसार जिन बंधकों को छोड़ा जाएगा उनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे होंगे। इन्हें 12-13 के ग्रुप में आजाद किया जाएगा। हमास हर 10 बंधकों के ग्रुप की रिहाई के बदले 1 दिन का सीजफायर करेगा। हिब्रू मीडिया की मानें तो जिन बंधकों को हमास छोड़ेगा उसमें 30 बच्चे और 20 महिलाएं शामिल हैं। डील के तहत इजराइल भी 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसमें महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी।
PM मोदी ने उठाया Deepfake का मुद्दा; बोले-समाज के लिए जहर है ये
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में शुमार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को G20 सम्मेलन 2023 के वर्चुअल संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डीपफेक, पश्चिम एशिया की अस्थिरता और ग्लोबल साउथ जैसे अहम मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने डीपफेक (Deepfake) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को समाज के लिए जहर बताया और कहा कि हमें इस पर आगे काम करना होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सामाजिक सुरक्षा की भावना के साथ आम लोगों तक पहुंचनी चाहिए।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines