News Bulletin: आपका दिन शुभ हो। सोमवार को कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। ब्रिटेन के पूर्व PM डेविड कैमरन की सरकार में वापसी हो गई है तो वहीं म्यांमार में एयर स्ट्राइक के बाद 2000 लोग मिजोरम में प्रवेश कर गए हैं। महादेव एप मामले में बॉलीवुड एक्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इधर, अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है। आइए! एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…
डेविड कैमरन की सरकार में वापसी
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की एक बार फिर सरकार में वापसी हुई है। ब्रिटेन की सियासत में करीब 7 साल उनकी वापसी हुई। सोमवार को वह विदेश सचिव के रूप में लौटे। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अगले साल आम चुनाव होने के कारण अपनी शीर्ष टीम में बदलाव किया है। उन्होंने मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया। सुएला पर फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के प्रति नरमी बरतने आरोप लगा था।
म्यांमार से मिजोरम आए 2000 लोग
इधर, भारत-म्यांमार सीमा से लगे सीमावर्ती इलाकों में म्यांमार सेना के ताजा हवाई हमले के बाद लगभग 2000 लोगों ने मिजोरम में एंट्री ले ली है। हमले से प्रभावित कई नागरिक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर मिजोरम के चम्फाई जिले में प्रवेश कर गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://twitter.com/NorendroKh15071/status/1724037645414879455?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1724037645414879455%7Ctwgr%5E63037534262011b053332c97fe15fa4091d0b83a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fworld%2Fmore-than-2000-people-entered-mizoram-after-air-strike-in-myanmar-says-champhai-deputy-commissioner%2F438980%2F
ईडी की एफआईआर में अभिनेता साहिल खान का नाम
महादेव एप मामले में अब बॉलीवुड एक्टर्स पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। ईडी की एफआईआर में अभिनेता साहिल खान का नाम भी शामिल है। 7 नवंबर को मुंबई पुलिस ने महादेव बुक ऐप के प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभ सोनी के सहित 31 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। कहा जा रहा है कि एफआईआर में साहिल खान का नाम 26वें नंबर पर है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी की तारीख तय
अयोध्या में बना रहे राम मंदिर को लेकर तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है। जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद देश-विदेश से लगभग 10 करोड़ से अधिक परिवारों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा। इस दिन अयोध्या में बना रहे रामलला के मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
हरप्रीत सिंह उप्पल के मर्डर का सीसीटीवी वीडियो जारी
कनाडा पुलिस ने एडमॉन्टन में भारतीय मूल के गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उप्पल और 11 साल बेटे की गोली मारकर हत्या से जुड़े संदिग्धों की वीडियो और तस्वीरें जारी कर दी हैं। पुलिस ने उप्पल की पहचान नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल हाई लेवल गैंग मेंबर के रूप में की है। उप्पल ‘ब्रदर्स कीपर’ गिरोह के सहयोगी के रूप में काम करता था। यह हत्या खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर के मर्डर के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के बीच हुई थी।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
31 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
3 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines