New Year 2023: नए साल के पहले दिन की अच्छी शुरुआत के लिए रविवार को देशभर के मंदिरों में भीड़ जुटी। मंदिरों के अलावा लोग नदी के घाटों पर भी पहुंचे और डुबकी लगाई।
शनिवार की रात पूरे देश में लोगों ने आतिबाजी और उत्साह के बीच नए साल का स्वागत किया। देश भर के टूरिस्ट प्लेस लोगों से भरे हुए थे। जगह-जगह अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था।
घाटों के शहर वाराणसी में शानदार गंगा आरती के साथ नए साल का स्वागत किया गया। अस्सी घाट पर नए साल 2023 की सुबह में आरती की गई।
पुजारियों द्वारा शंखनाद और पूजा की घंटियों की ध्वनि के साथ शानदार गंगा आरती करने वाले पुजारियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त गंगा नदी के तट पर उमड़ पड़े।
उज्जैन में भस्म आरती देखने जुटे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी नए साल के स्वागत के लिए लोग महाकाल मंदिर पहुंचे। रविवार को ‘भस्म आरती’ की एक झलक पाने के लिए भक्त महाकालेश्वर मंदिर में इकट्ठे हुए।
महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की भस्म आरती देखने के लिए विभिन्न शहरों के भक्त उज्जैन के आध्यात्मिक शहर में एकत्र हुए।
दिल्ली में झंडेवालान मंदिर में जुटी भीड़
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धालुओं ने नए साल 2023 के अवसर पर दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान लोगों ने सुख और समृद्धि की कामना की।
सिद्धिविनायक मंदिर में भी जुटी भीड़
महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर में भी नए साल के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मंदिर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। श्री सिद्धिविनायक मंदिर में ‘आरती’ के लिए एकत्रित हुए भक्तों के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
पंजाब में लोगों ने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में आशीर्वाद मांगकर नए साल का स्वागत किया। वहीं, लोग नए साल की शानदार शुरुआत करने के लिए पहला सूर्योदय देखने के लिए पुरी समुद्र तट पर पहुंचे। ओडिशा में बड़ी संख्या में भक्तों ने नव वर्ष 2023 के अवसर पर पुरी जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
दक्षिणी भारत में भक्तों ने चेन्नई के अन्ना नगर में सेंट ल्यूक चर्च में प्रार्थना की। नए साल 2023 के मौके पर कोयंबटूर के इन्फैंट जीसस चर्च में लोगों ने प्रार्थना की।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पहले चरण का शेड्यूल
13 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
44 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines