New Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की।
मुंबई-पुणे-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस रूट
सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस सीएसएमटी से शाम 4.05 बजे रवाना होगी और रात 10.40 बजे सोलापुर पहुंचेगी, जबकि यह सोलापुर से सुबह 6.05 बजे रवाना होकर दोपहर 12.35 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। यह बुधवार को सीएसएमटी से और गुरुवार को सोलापुर से नहीं चलेगी।
दूरी और समय
मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस देश की वाणिज्यिक राजधानी और प्रमुख कपड़ा शहर के बीच 455 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। यह दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगी और सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा की सुविधा भी प्रदान करेगी। जबकि मौजूदा सुपरफास्ट ट्रेनें मुंबई-सोलापुर मार्ग को कवर करने में 7 घंटे 55 मिनट का समय लेती हैं, वंदे भारत सेवा दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाड़ी स्टेशनों पर रुकने के बाद भी इसे साढ़े 6 घंटे में पूरा करेगी।
और पढ़िए –मुंबई: वंदे भारत का सौगात देने गए पीएम मीदी, संस्कृत गीत गा लड़की ने किया स्वागत, देखें वीडियो
वंदे भारत एक्सप्रेस टिकट की कीमत
सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन में कैटरिंग सेवा के बिना एक तरफ का किराया चेयर कार के लिए 1,000 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,015 रुपये होगा, जबकि खानपान के साथ दो वर्गों का किराया क्रमशः 1,300 रुपये और 2,365 रुपये होगा।
एक नहीं दो वंदे भारत ट्रेन चलीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, एक मुंबई और सोलापुर के बीच और दूसरी मुंबई और शिरडी के बीच। उद्घाटन समारोह मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित थे
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines