FASTag Annual Car Pass: फास्टैग कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। 3000 रुपये वाले एनुअल कार पास के लिए 4 अगस्त से लिंक खोला जा रहा है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इस लिंक से निजी कार चालक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह एनुअल पास 1 साल या 200 यात्राएं जो भी पहले पूरी हों, तक वैध रहेगा। बता दें कि 18 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस एनुअल पास की घोषणा की थी। 15 अगस्त से एनुअल पास की सुविधा शुरू होनी है।
ऐसे करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
बताया गया कि एनुअल पास के लिए 4 अगस्त से लिंक खोल दिया जाएगा। राजमार्गयात्रा मोबाइल एप और NHAI की ऑफीशियल बेवसाइट पर एनुअल कार पास शुरू करने का लिंक मिलेगा। रिचार्ज खत्म होने के बाद रिचार्ज कराने का भी लिंक भी यहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: फास्टैग का 3000 रुपये का सालाना पास कैसे और कहां से बनेगा? वो सवाल, जिनके जवाब जानना जरूरी
30 बैंको किया गया शामिल
मंत्रालय ने दो दिन पहले ही एनुअल पास पर रिव्यू मीटिंग की थी। इसमें एनएचएआई के अधिकारियों ने योजना को लागू करने, आने वाली समस्याएं, उपायों समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस योजना को शुरू करने में 30 बैंकों की मदद ली जाएगी।
लोगों को क्या फायदा होगा?
एनुअल पास में 200 ट्रिप पूरी कर सकेंगे। एक ट्रिप का मतलब एक टोल पार करना है। 200 ट्रिप का मतलब 3000 रुपये 200 टोल की फीस रहेगी। इस हिसाब से हर टोल पर महज 15 रुपये टोल पड़ेगा। अभी तक एक टोल पर कार का अवरेज टोल 70 से 150 रुपये के बीच फीस रहती है। अधिक यात्रा करने वालों के लिए यह एनुअल पास काफी मदददार साबित होगा।
केवल निजी कारों के लिए मान्य
यह फास्टैग एनुअल पास केवल निजी कारों के लिए मान्य रहेगा। भारी वाहन और कर्मशियल वाहनों को इस पास की सुविधा नहीं मिलेगा। यहां तक चार पहिया कैब या टैक्सी को भी सुविधा नहीं मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य केवल निजी कारों को फायदा पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें: 3000 रुपये के फास्ट टैग में कैसे होगी 200 ट्रिप की काउंटिंग? इनको नहीं मिलेगा फायदा
ब्लैक लिस्ट हो सकता है फास्टैग
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाल ही में FASTag के नियमें में बदलाव किया था। अब अगर वाहन की विंडस्क्रीन पर फॉस्टैग सही से चिपका नहीं है यानी लटका है या आधा चिपका है तो आपका फास्टैग ब्लैक लिस्ट हो सकता है। इसके अलावा फास्टैग कार में लगाने की बजाय हाथ में लेकर स्कैन करवाते हैं तो भी आपका फास्टैग ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। एनएचएआई ऐसी स्थिति को “टैग-इन-हैंड” मानता है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines