New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील सीआर जया सुकिन ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिकाकर्ता ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शामिल न करना भारतीय संविधान का उल्लंघन है।
याचिका में मांग की गई है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नहीं बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराया जाना चाहिए। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को आदेश देने की मांग की गई है।
कांग्रेस, आप, टीएमसी समेत 19 दलों ने जारी किया संयुक्त बयान
बुधवार को कांग्रेस, आप और टीएमसी समेत 19 विपक्षी राजनीतिक दलों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वे उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात से लाया गया दिल्ली, सुरक्षा कारणों से मंडोली जेल में किया गया शिफ्ट
विपक्षी पार्टियों की ओर से संयुक्त बयान के जवाब में एनडीए ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उनके (विपक्ष) फैसलों ने बार-बार संसदीय प्रक्रियाओं के लिए बहुत कम सम्मान दिखाया है।
इन 19 दलों ने किया है उद्घाटन समारोह का बहिष्कार
- कांग्रेस
- द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक)
- जनता दल (यूनाइटेड)
- आम आदमी पार्टी (आप)
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)
- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)
- समाजवादी पार्टी (सपा)
- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)
- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम)
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
- झारखंड मुक्ति मोर्चा
- नेशनल कांफ्रेंस
- केरल कांग्रेस (मणि)
- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
- विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके)
- मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कषगम (एमडीएमके)
- ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ)
- राष्ट्रीय लोकदल।
पीएम मोदी ने भी विपक्षी दलों पर साधा निशाना
जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन देशों के दौरे के समापन के बाद गुरुवार को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया जिसमें हजारों भारतीयों ने भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि न केवल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, एंथनी अल्बनीज, बल्कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता भी अपने राष्ट्र की खातिर एक साथ एक मंच पर मौजूद थे।
उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे ये दल
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
- शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)
- नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
- नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी)
- सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम)
- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी)
- अपना दल (सोनीलाल)
- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई)
- तमिल मनीला कांग्रेस
- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके)
- ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू)
- मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)
- युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी)
- तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)
- शिरोमणि अकाली दल (एसएडी)
- बीजू जनता दल (बीजद)
देवनाथन यादव द्वारा स्थापित तमिलनाडु स्थित इंदिया मक्कल कल्वी मुनेत्र कड़गम (IMKMK) के भी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
15 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines