भारतीय रेलवे ने नए साल के आने से ठीक पहले ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग चार्जेस में बड़े बदलाव किए हैं. यह नए नियम आम लोगों पर 26 दिसबंर से लागू हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था और नया नियम खासतौर पर पिक-अप और ड्रॉप जोन में आने वाले निजी और कमर्शियल वाहनों पर लागू होते हैं.
वहीं, स्टेशन के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कम जगह और सीमित परिसर होने के कारण और वाणिज्यिक वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं. इस नियम का खास मकसद ये है कि पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ जोन में लोगों को लंबे समय तक गाड़ी खड़ी करने पर रोक लगाना और 15 से 60 मिनट तक रुकने वाले यात्रियों को राहत देना है.
कितने हैं नए पार्किंग शुल्क?
0-8 मिनट
निजी वाहन- फ्री
कमर्शियल वाहन (टैक्सी, उबर, ओला)- 30 रुपये
8-15 मिनट
निजी और कमर्शियल दोनों: 50 रुपये
15-30 मिनट
सभी वाहनों के लिए: 150 रुपये
30-60 मिनट
- सभी वाहनों के लिए: 200 रुपये
- 60 मिनट से अधिक रुकना पूरी तरह प्रतिबंधित
- नियम तोड़ने पर वाहन टो किया जाएगा और 300 रुपये टोइंग शुल्क देना होगा.
बता दें कि इस साल रेलवे ने 25 जून को पहली बार पिक-अप/ड्रॉप ऑफ जोन शुल्क शुरू किया था. उस समय शुरुआती 8 मिनट तक कोई भी शुल्क नहीं था. न ही निजी वाहनों और न ही कमर्शियल वाहनों पर.
- 8-15 मिनट- 50 रुपये
- 15-30 मिनट- 200 रुपये (अब 150 रुपये हो गए हैं.)
- 30-60 मिनट- 500 रुपये (जो अब घटाकर 200 कर दिया है.)
पहले 60 मिनट से अधिक रुकने पर कोई जुर्माना तय नहीं था, लेकिन अब 60 मिनट से ऊपर रुकने के बाद आपकी गाड़ी उठा ली जाएगी और 300 रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा.
सबसे पहले कहां लागू हो रहा यह सिस्टम?
मिली जानकारी के अनुसार, यह नई व्यवस्था मुख्य रूप से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर लागू की जा रही है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नियम से स्टेशन परिसर में जाम की समस्या कम होगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा.
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
6 hrs agoLIVE: सरकार ने EC में अपना चेला बैठा रखा है, उन्हें भगाकर रहेंगे- खरगे
8 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines