New Delhi: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बाघों के बचाव और टाइगर रिजर्व को समृद्ध करने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया। कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा कि आज से 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने कॉर्बेट में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी। तब 9 टाइगर रिजर्व थे, आज 53 हैं।
जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, गिर लायन प्रोजेक्ट लॉन्च करने के 15 महीने बाद, आज से ठीक 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने कॉर्बेट में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी, तब 9 टाइगर रिजर्व थे, आज 53 हैं। टाइगर रिजर्व अब समृद्ध वन क्षेत्रों का एक तिहाई है।
पीएम मोदी मेगा इंवेट की करेंगे शुरूआत
बता दें कि देश में टाइगर प्रोजेक्ट की शुरुआत 1973 में हुई थी। जबकि एलीफेंट प्रोजेक्ट वर्ष 1992 में लॉन्च हुआ था। अप्रैल में टाइगर प्रोजेक्ट के पचास साल और एलीफेंट प्रोजेक्ट के तीस साल पूरे होने के मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय एक कार्यक्रम करने की तैयारी में है।
इसी सिलसिले में 9 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के चुनावी दौरे के दौरान बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी की यात्रा करेंगे। पीएम टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के अवसर में मैसूरु और चामराजनगर जिलों में आयोजित होने वाले मेगा इवेंट की शुरुआत करेंगे।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
7 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines