हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नेपाल के प्रधानमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार, हिंसक प्रदर्शन पर केपी ओली ने दिया बड़ा बयान

Nepal Gen-Z Protest Update: नेपाल में सोशल मीडिया बैन करने पर सरकार ने विरोध में लोगों ने 8 सितंबर को हिंसक प्रदर्शन किया। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृहमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं देर रात पीएम केपी शर्मा ओली ने भी पद छोड़ने धमकी दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली

Nepal Gen-Z Protest Update: नेपाल में ‘Gen-Z’ के हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बड़ा बयान दिया है। पीएम ओली ने देश में सोशल मीडिया पर लगी पाबंदी हटाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे इस्तीफा दे देंगे लेकिन सोशल मीडिया पर बैन नहीं हटाएंगे। कैबिनेट की बैठक के बाद पीएम ओली ने यह बयान जारी किया।ओली ने साफ संदेश दिया है कि ‘Gen-z उग्रवादियों’ के सामने नहीं झुकेंगे। हालांकि पीएम ओली के बयान से कुछ समय पहले ही नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। हिंसक प्रदर्शन में लोग लगातार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

19 की मौत, 300 से ज्यादा घायल


नेपाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने काठमांडू में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई हिंसक प्रदर्शन और झड़पों के बाद आधिकारिक सूची जारी की है जिसमें 19 लोगों की मौत और 347 घायल होने की पुष्टि की गई है। मौत के आंकड़े बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढें: नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा, हिंसक प्रदर्शन के बाद ली नैतिक जिम्मेदारी

विज्ञापन

ऐसे हिंसक हो गया प्रदर्शन

नेपाल सरकार ने हाल ही में देश में सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके चलते देश के एक बड़े वर्ग में आक्रोश शुरू हो गया था। लोगों ने 8 सितंबर को राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन की योजना बनाई। इसमें लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार भी किया गया, लेकिन शासन-प्रशासन युवाओं की चेतावनी को गंभीरता से नहीं ले पाए। नतीजन 8 सितंबर को सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में काठमांडू में जुटना शुरू हो गए। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए संसद की तरफ बढ़ दिए। यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से बहस शुरू हो गई।

यह बहस कब हिंसा में बदल गई, किसी को नहीं पता चला। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आंसू गैस के गोले भी छोड़े, लेकिन हालात काबू में नहीं आए। हिंसा बढ़ते देख सरकार ने काठमांडू में कर्फ्यू लागू कर दिया। सड़कों पर सेना उतार दी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के घर के बाहर सेना तैनात कर दी गई। हालांकि हिंसक प्रदर्शन में पीएम ओली ने आशंका जताई है कि प्रदर्शन में आम लोगों के साथ कई घुसपैठिए आए थे, जिन्होंने प्रदर्शन को हिंसक बना दिया। आगे की कार्रवाई करते हुए पीएम ओली ने कहा कि हिंसा की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढें: Nepal Gen-Z Protest: ‘देखते ही गोली मारने का आदेश’, राजधानी काठमांडू और पोखरा में लगा कर्फ्यू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola