Nepal Plane Crash: विमान दुर्घटना में मारे गए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के चार युवकों के परिजन सोमवार को अवशेषों की पहचान करने के लिए नेपाल रवाना हो गए। हादसे के शिकार अनिल राजभर के पिता रामदरश ने बताया कि जिला प्रशासन हमें नेपाल ले जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
बता दें कि रविवार को पोखरा में एयरपोर्ट पर उतरते समय पांच भारतीयों सहित 72 लोगों को ले जा रहा यति एयरलाइंस यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त (Nepal Plane Crash) हो गया था। हादसे में विमान सवार सभी लोग मारे गए थे। इससे पहले येति एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स सोमवार को नेपाल सेना ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंप दिया।
और पढ़िए –Abdul Rehman Makki: लश्कर का अब्दुल रहमान मक्की ग्लोबल आतंकी घोषित, 26/11 का है मास्टरमाइंड
अब तक 70 शव बरामद
दुर्घटना के बाद नेपाल सेना ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर भी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को सौंप दिया। दुर्घटनास्थल से अब तक कुल 70 शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाल के कास्की के सहायक मुख्य जिला अधिकारी अनिल कुमार शाही ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि जिन यात्रियों की पहचान हो गई है, उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
शाही ने बताया कि विशेषज्ञों का एक दल भी मौके पर पहुंच गया है। शवों को जल्द ही उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों, विदेशियों और कुछ अन्य लोगों की पहचान होनी बाकी है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
7 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
8 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
8 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
9 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
10 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
12 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines