हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Nepal Plane Crash: निकाले गए 68 शव, कल नेपाल में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक

विज्ञापन
घटनास्थल के फोटो

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में रविवार शाम तक 68 शव निकाल लिए गए हैं। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, एयरपोर्ट ऑथरिटी की अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह विमान हादसा मौसम की खराबी के कारण नहीं। हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने कहा कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। जबकि उडान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी। उस समय कोई भी तकनीकी खराबी नहीं दिखाई दी। उड़ान भरने के बाद विमान में मैकेनिकल दिक्कत आई। जिसके बारे में जांच जारी है।

 

एक दिन का राष्ट्रीय शोक

अभी घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी पोखरा के स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। शाम को अंधेरा होने के बाद राहत कार्य की गति कुछ धीरे हो गई है। वहीं, नेपाल सरकार ने हादसे को लेकर कुल एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मरने वालों में 53 नेपाली नागरिक शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के हेड प्रमुख जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने कहा, शवों को सुरक्षित रखवा दिया है। उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन

नेपाल विमान हादसे को लेकर पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव नागेन्द्र घिमिरे के नेतृव्य में पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी दुर्घटना की जांच करेगी। इस कमेटी में पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव नागेन्द्र घिमिरे, पायलट सुनिल थापा, दीपक प्रसाद बांस्तोला, और हवाई मैनटेनेंस के इंजीनियर टेकराज जंग थापा को रखा गया है।

यह है पूरा मामला 

बता दें नेपाल में रविवार विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 72 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक विमान अचानक हवा में हिलने लग था। तेज धमाके की आवाज के बाद विमान नीचे आने लगा। लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले विमान आग की चपेट में आ गया था।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें