भूपेंद्र ठाकुर, गोधरा
NEET Exam Cheating 2024 : NEET परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर में हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ इस मामले की जांच बिहार में चल रही है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई की टीम सोमवार को गुजरात के गोधरा पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई के 5 अधिकारी सोमवार को गोधरा सर्किट हाउस पहुंचे। पंचमहल जिले के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी भी यहां मौजूद रहे।
दिल्ली से गोधरा पहुंची सीबीआई टीम ने सर्किट हाउस में गोधरा एसपी और जांच अधिकारी डिप्टी एसपी से केस के कई पहलुओं पर जानकारी हासिल की। इनमें NTA की ओर से दी गई कैंडिडेट्स की जानकारी और OMR शीट के बारे में जानकारी भी शामिल है। मामले में जब्त किए गए दस्तावेज, नकदी, कार और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल भी सीबीआई करेगी। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों से पूछताछ के लिए उनके ट्रांजिट रिमांड की भी तैयारी की जा रही है।
10 लाख में पास करा रहे थे आरोपी
पुलिस ने सीबीआई को ये भी बताया है कि उसे NTA की ओर से गुजरात के बाहर के छात्रों के नाम और पते की डिटेल्स उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसमें संदिग्ध प्रतीत होने वाले 16 छात्रों में से 10 गुजरात के हैं जबकि 6 अन्य राज्यों के हैं। बता दें कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते जय जालाराम स्कूल में चल रही NEET परीक्षा में नकल कांड को असफल बना दिया गया था। उल्लेखनीय है कि इसमें 10 लाख रुपये लेकर परीक्षा में पास करवाने की साजिश रची गई थी।
फिलहाल इस केस में गोधरा में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी हिरासत में हैं। दरअसल कलेक्टर को मिली सूचना के आधार पर गोधरा के जय जालाराम स्कूल के NEET एग्जाम सेंटर का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान पता चला कि छात्रों से पैसे लेकर पास कराने का खेल हुआ है। मामले में शिकायत दर्ज की गई। जांच के बाद स्कूल के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षक तुषार भट्ट, कोचिंग सेंटर संचालक परशुराम राय, विभोर और बिचौलिए आरिफ वोरा को गिरफ्तार किया गया।
नकदी समेत क्या-क्या हुआ बरामद
जांच में पता चला कि आरिफ वोरा ने तुषार भट्ट की एजेंट के तौर पर छात्रों से मुलाकात करवाई थी। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने छात्रों से परीक्षा पास कराने के लिए 10 लाख रुपये प्रति छात्र के हिसाब से डील की थी और 7-7 लाख रुपये एडवांस लिए थे। पुलिस को तुषार भट्ट के फोन से परशुराम रॉय के साथ चैट में कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनमें 11 छात्रों के नाम, रोल नंबर और उनके एग्जाम सेंटर का पता लिखा था। इसके अलावा उसकी कार से 7 लाख रुपये कैश भी बरामद किए थे।
वहीं, परशुराम रॉय के घर से 2 करोड़ 30 लाख रुपये के चेक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। जांच में यह बात सामने आई कि आरिफ वोरा और वडोदरा की रॉय ओवरसीज के मालिक परशुराम रॉय की भूमिका छात्रों से पैसे लेकर पास कराने में है। भट्ट ने एडवांस राशि देने वाले छात्रों को ओएमआर शीट को खाली छोड़ देने का निर्देश दिया था। मामले में मुख्य आरोपी तुषार भट्ट और पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
7 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines