NEET Paper Leak Case : मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट का पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा फिर से आयोजित कराए जाने की मांग उठ रही है। इससे संबंधित करीब 40 याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने यह परीक्षा आयोजित कराने वाली राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सभी छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया था। इस रिपोर्ट में जानिए आज की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में क्या -क्या हुआ।
कमेटी लेगी सवाल-जवाब पर निर्णय
आज हुई सुनवाई के दौरान नीट के पेपर में उस सवाल को लेकर बात हुई जिसके 2 सही जवाब थे। शीर्ष अदालत ने आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जाए और उस सवाल का सही जवाब निर्धारित किया जाए। इस काम के लिए कल यानी मंगलवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद मामले में आगे सुनवाई की जाएगी। बता दें कि नीट यूजी के पेपर में सवाल संख्या 19 के दो सही उत्तर थे। इस पर विवाद है कि किसे सही माना जाए और किसे गलत।
समिति के फैसले के बाद क्या होगा?
एक छात्र की दाखिल याचिका में कहा गया है कि नीट के पेपर में एक सवाल के दो सही जवाब थे। इससे कंफ्यूज होकर उत्तर पता होने के बाद भी उसने उस सवाल का जवाब नहीं दिया। याचिका में कहा गया है कि जिन लोगों ने इस सवाल का जवाब दिया था उन्हें उसके 4 अंक मिले हैं। छात्र का कहना है कि उसका स्कोर 711 है। अगर इस सवाल के अंक उसे मिले होते तो उसका स्कोर 715 हो जाता। अब सवाल यह है कि समिति क्या फैसला करेगी? सभी छात्रों को इस सवाल के अंक मिलेंगे या कोई और रास्ता अपनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
लद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
1 hr ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
1 hr ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
2 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
14 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines