NEET Exam Paper Leak Case : देश में नीट पेपर लीक का मामला तूल पड़ता जा रहा है। युवाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया तो विपक्ष ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। मामला बढ़ता देख मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया। सुबोध कुमार एनटीए के महानिदेशक पद हटा दिए गए। अब उनकी जगह पर पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को यह जिम्मेदारी मिली है।
देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से प्रवेश परीक्षाएं कराई जाती हैं, लेकिन इस बार एजेंसी बार-बार फेल हो रही है। एक महीने में चार परीक्षाएं यह तो कैंसिल हो गईं या फिर स्थगित। ऐसे में एनटीए पर सवाल उठना लाजिमी है। केंद्र सरकार ने सुबोध कुमार को एनटीए के महानिदेशक पद से हटा दिया। अब रिटायर्ड आईएएस प्रदीप सिंह खरोला एनटीए के नए डीजी होंगे।
यह भी पढे़ं : 10 लाख में डील… 7 लाख एडवांस, गोधरा में भी NEET एग्जाम कांड, 5 आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक कैडर के IAS थे प्रदीप सिंह खरोला
प्रदीप सिंह खरोला कर्नाटक कैडर के आईएएस थे। उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सरकार ने परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी और धांधली को लेकर यह फैसला लिया। ऐसे में अब रिटायर्ड खरोला ही एनटीए डीजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ये एग्जाम हुए कैंसिल या स्थगित
आपको बता दें कि एनटीए ने 21 जून को CSIR यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित कर दिया। यह एग्जाम 25 से 27 जून के बीच होना था। इससे पहले 19 जून को यूजीसी नेट एग्जाम कैंसिल कर दिया गया था। देशभर में ये परीक्षा 18 जून को दो पालियों में आयोजित कराई गई थी। वहीं, तकनीकी वजहों से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2024 एग्जाम भी रद्द हो गया।
यह भी पढे़ं : अब खुलेंगे NEET पेपर लीक के राज! एक्शन मोड में सरकार, पूर्व ISRO चीफ की अध्यक्षता में बनी हाईलेवल कमेटी
नीट एग्जाम पर सबसे ज्यादा विवाद
सबसे ज्यादा विवाद नीट एग्जाम पेपर लीक मामले को लेकर हो रहा है। इसे लेकर पूरे देश में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है। इस मामले में केंद्र सरकार ने एक हाईलेवल कमेटी भी गठित कर दी है, जो जांच कर रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
6 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines