NEET 2024 Paper Leak Scam: नीट परीक्षा पर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नीट परीक्षा में पेपर लीक होने के आरोपों को चैलेंज करते हुए NTA सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गई है। आज सुप्रीम कोर्ट NTA की याचिका पर सुनवाई कर सकता है।
कब होगी दोबारा परीक्षा?
NEET पेपर लीक मामले पर एक्शन लेते हुए सुप्रीम कोर्ट पहले ही NTA को नोटिस भेज चुका है। बीते दिन NTA ने अदालत में ग्रेस मार्क्स देने की बात कबूली थी। जिसके बाद कोर्ट ने 1563 बच्चों की दोबारा परीक्षा करवाने का आदेश दिया था। ऐसे में 23 जून को दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी और इसके नतीजे 30 जून को सामने आएंगे।
बच्चों के पास हैं 2 विकल्प
NEET 2024 में 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स मिले थे। उन्हीं बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। हालांकि कोर्ट ने छात्र-छात्राओं के सामने दो विकल्प रखे हैं। पहला ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले बच्चे दोबारा 23 जून को परीक्षा देंगे। दूसरा अगर कोई बच्चा दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहता तो उसकी मार्कशीट से ग्रेस मार्क्स हटाकर नई मैरिट लिस्ट तैयार होगी।
रद्द हो सकती है परीक्षा?
हालांकि कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से साफ मना कर दिया था। नीट परीक्षा में पास होने वाले बच्चों की काउंसलिंग 6 जून को शुरू होगी। वहीं पिछली दो याचिकाओं में कोर्ट ने 8 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख दी है। ऐसे में कोर्ट का कहना है कि अगर नीट 2024 परीक्षा रद्द होगी तो काउंसलिंग और एडमिशन अपने आप कैंसिल हो जाएंगे। हालांकि कोर्ट का फैसला आने तक काउंसलिंग जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- NEET 2024 पर क्यों मचा बवाल? 5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला
यह भी पढ़ें- Exclusive: 3000% कैसे बढ़ गए NEET टॉपर्स? ‘NEET काउंसलिंग पर रोक लगेगी’; NTA की मुश्किलें बढ़ाएगा ये शख्स
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
20 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
50 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines