जनवरी 2026 में राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी NCC का रिपब्लिक डे कैंप देश की राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ. ये शिविर हर साल 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया जाता है. इसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए हजारों NCC कैडेट्स हिस्सा लेते हैं. काबिल कैडेट्स को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में मार्च करने का अवसर मिलता है, जो किसी भी कैडेट के लिए गर्व का पल होता है.
किन्हें मिलता है शिविर में आने का मौका?
इस कैंप में वही कैडेट आते हैं, जिन्होंने अपने-अपने राज्यों में बेहतर प्रदर्शन किया होता है. NCC शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति, लीडरशिप क्वालिटी और एकता की भावना को मजबूत करना है. कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, परेड, योग, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक सेवा और आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जाती है. इसके साथ ही कैडेट्स को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार किया जाता है.
गणतंत्र दिवस समारोह में सीट को लेकर बवाल, राहुल और खरगे को पीछे बैठाने पर कांग्रेस का तीखा हमला
गणतंत्र दिवस के अगले दिन कैडेट्स से मिलते हैं PM
हर साल 27 जनवरी, यानी गणतंत्र दिवस के अगले दिन, प्रधानमंत्री NCC कैंप का दौरा करते हैं. ये एक पुरानी और सम्मानजनक परंपरा है. प्रधानमंत्री कैंप में पहुंचकर NCC कैडेट्स से सीधे बातचीत करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं. पीएम कैडेट्स को देश सेवा, ईमानदारी और जिम्मेदारी का संदेश देते हैं. इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया जाता है. पीएम की मौजूदगी से युवाओं में देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है और NCC का महत्व और बढ़ जाता है. जनवरी 2026 का NCC शिविर न सिर्फ प्रशिक्षण का मंच है, बल्कि ये देश के भविष्य के नेताओं को गढ़ने की प्रयोगशाला भी है.
NCC सर्टिफिकेट क्या होते हैं और क्यों जरूरी हैं?
NCC में तीन तरह के सर्टिफिकेट दिए जाते हैं – A, B और C. सर्टिफिकेट A स्कूल लेवल के छात्रों को मिलता है. ये कक्षा 8 से 10 के NCC कैडेट्स के लिए होता है. सर्टिफिकेट B कॉलेज में पढ़ने वाले NCC कैडेट्स को दिया जाता है. इसके लिए कम से कम एक साल NCC में सेवा जरूरी होती है. C सर्टिफिकेट NCC का सबसे महत्वपूर्ण है. इसे पाने के लिए कम से कम तीन साल तक NCC में रहना जरूरी होता है. सर्टिफिकेट C पाने वाले कैडेट्स को सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बल और कई सरकारी नौकरियों में खास फायदा मिलता है. कई परीक्षाओं में उम्र में छूट और एक्सट्रा नंबर भी दिए जाते हैं.
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस की 10 अनसुनी कहानियां, चौंका देंगे 26 जनवरी से जुड़े ये फैक्ट्स; बहुत से लोग आज भी अनजान
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
3 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines