NCB Raid : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन प्रयोगशाला’ नाम से एक संयुक्त अभियान चलाया। इसके तहत टीम ने गुजरात और राजस्थान में छापा मारा और नशीले पदार्थ बनाने वाली तीन हाईटेक लैब्स का भंडाफोड़ किया। इन लैब्स से 300 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई। साथ ही 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
एनसीबी ने बताया कि ऑपरेशन प्रयोगशाला के तहत अभी छापेमारी चल रही है। टीम ने 149 किलोग्राम मेफेड्रोन (म्याऊं-म्याऊं ड्रग), 50 किलोग्राम एफेड्रिन और 200 लीटर एसीटोन जब्त किया है। ड्रग कार्टेल में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनसीबी ने कहा कि नशीले पदार्थ बनाने वाले गिरोह के सरगना की पहचान हो गई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : कौन है वो फिल्म प्रोड्यूसर, जिसने लिखी ड्रग्स स्मगलिंग की स्क्रिप्ट, टोटल कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये
दो महीने पहले एटीएस को मिली थी जानकारी
इस मामले में गुजरात के डीजीपी विकास सहाय का कहना है कि एटीएस को दो महीने पहले जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नशीला पदार्थ बना रहे हैं। इसके लिए वे लोग कहीं से कच्चा माल मंगा रहे हैं। इसके आधार पर एनसीबी और एटीएस ने एक साथ मिलकर छापेमारी की और 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद की।
यह भी पढ़ें : 3300 KG ड्रग्स..कीमत 2000 करोड़ रुपये, नशे की सबसे बड़ी खेप जब्त, पाकिस्तान की करतूत आई सामने
इन ठिकानों पर हुई छापेमारी
राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल, राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां और गुजरात के गांधीनगर जिले में एक साथ छापेमारी की गई। गांधीनगर में पकड़े गए सात लोगों से मिली जानकारी के आधार पर चौथी जगह पर छापेमारी चल रही है।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
8 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
11 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
11 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines