Nawaz Modi Claims Raymonds Gautam Singhania Assaulted: रेमंड समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरबपति गौतम सिंघानिया पत्नी नवाज मोदी से अलग होने की घोषणा कर चुके हैं। इसके कुछ दिनों बाद नवाज मोदी ने गौतम सिंघानिया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मंगलवार को अपनी किताब के लॉन्च के दौरान बिजनेस टाइकून के बारे में विस्फोटक खुलासे किए। नवाज ने दावा किया कि गौतम सिंघानिया ने उनकी नाबालिग बेटी निहारिका के साथ शारीरिक उत्पीड़न सहा है। चौंकाने वाले खुलासे में नवाज ने कहा कि उनकी 24 साल की शादी के दौरान कई अपमानजनक घटनाएं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने नाबालिग बेटी निहारिका को करीब 15 मिनट तक मुक्का मारा।
बेडरूम में बाथरूम के इस्तेमाल पर विवाद
नवाज के अनुसार, पहली घटना 10 सितंबर की सुबह सामने आई जब गौतम ने कथित तौर पर उन्हें और बेटी को काफी देर तक पीटा। उन्होंने इस दौरान लात-घूंसों से पिटाई की। कथित तौर पर यह हमला 39 मंजिला जेके हाउस के बेडरूम में बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ था। 9 सितंबर को गौतम सिंघानिया के जन्मदिन के मौके पर ये घटना हुई। जेके हाउस को देश की दूसरी सबसे बड़ी बिल्डिंग माना जाता है। नवाज मोदी दिवाली पार्टी के दौरान जेके हाउस के बाहर धरने पर बैठ गईं थीं। नवाज ने संपत्ति में 75 प्रतिशत की हिस्सेदारी मांगी है।
समझौता करने के लिए दबाव
नवाज ने दावा किया कि इस घटना के बाद वह अपनी बेटी के साथ कमरे में बंद हो गईं और पुलिस को बुलाने के लिए दोस्तों से संपर्क किया। अंबानी परिवार के जरिए पुलिस नवाज तक पहुंची। नवाज ने कहा कि “हमें शारीरिक और मानसिक आघात सहना पड़ा है।” वह पिछले कुछ महीनों से समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। एक मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।” नवाज ने आगे दावा किया कि रेमंड समूह प्रमुख ने उन्हें धमकी देते हुए कहा- “मैं तुम्हारा चेहरा और हड्डी-पसली तोड़ दूंगा।”
कुल संपत्ति ज्यादा
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गौतम सिंघानिया की वास्तविक कुल संपत्ति बताई गई 1.4 बिलियन से कहीं ज्यादा है। नवाज ने कहा- “गौतम के लिए लोग मायने नहीं रखते बल्कि चीजें मायने रखती हैं।” उन्होंने कहा- “मैं उनके बारे में बहुत कुछ जानती थी। मैंने उनकी गालियों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिससे वह नाराज हो गए।” नवाज ने कहा- “वह परिवार के लिए सबसे बड़ा खतरा था। मेरी प्राथमिकता मेरी बेटियां हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिंघानिया उनकी बेटियों को धमकी दे रहे हैं।
कई हस्तियां रहीं मौजूद
नवाज मोदी की किताब के लॉन्च में उनके ससुर और रेमंड ग्रुप के संस्थापक विजयपत सिंघानिया भी शामिल हुए। बता दें कि गौतम का अपने पिता विजयपत से भी विवाद रहा है। नवाज मोदी को प्राकृतिक एंटी-एजिंग तकनीकों पर उनकी पुस्तक “पॉज, रिवाइंड” के लॉन्च पर परिवार और दोस्तों का समर्थन मिला। जुहू के सोहो हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में विजयपत सिंघानिया उनका हौसला बढ़ा रहे थे। पुस्तक लॉन्च के दौरान अभिनेता सोनू सूद और सलीम और सुलेमान मर्चेंट जैसी हस्तियां भी मौजूद थीं।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
35 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines