कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। जिसके बाद से चुनाव आयोग लगातार सफाई दे रहा है। राहुल गांधी के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने भी बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली से 2 व्यक्ति उनके पास आए थे। दोनों ने उनसे 288 सीटो में से 160 सीटों पर जीत की गारंटी का दावा किया था।
राहुल गांधी से भी था मिलवाया
शरद पवार ने कहा कि उन्होंने दिल्ली से आए दोनों लोगों को राहुल गांधी से मिलवाया। राहुल ने उनकी बातों को सुना और फिर जाने को कह दिया। राहुल गांधी का मानना था कि हमें ऐसी बातों में नहीं पड़ना चाहिए और इस तरह की जीत भी नहीं चाहिए। हमे सीधे जनता से जुड़ना चाहिए।
भाजपा ने जीती थी 132 सीटें
बता दें कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उनकी सहयोगी शिवेसना को 57 और राकांपा को 41 सीटें मिली थी। जबकि महा विकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
लोकसभा में जीत और विधानसभा में मिली करारी हार
महा विकास अघाड़ी ने इस हार पर सवाल खड़े किए थे। उनका कहना है कि कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 सीटों में से 30 सीटें उन्हें मिली थी, ऐसे में उन्हें ऐसी हार कैसे मिल सकती है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने ईवीएम में गड़बड़ी और आंकड़ों में हेरफेर को जिम्मेदार ठहराया।
देवेंद्र फडणवीस ने शरद और राहुल गांधी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि शरद पवार दो लोगों की पेशकश का खुलासा अब क्यों किया है। अगर ऐसा था तो उसी समय बोलना था। उन्होंने पवार के बयान को ‘सलीम-जावेद’ जैसी स्क्रिप्ट बताया है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के उस निर्देश का पालन नहीं किया जिसमें उन्हें बड़े आपराधिक धोखाधड़ी के आरोपों पर हलफनामा देने के लिए कहा गया था। फडणवीस ने सवाल किया कि क्या वह अदालत में कहेंगे कि उन्होंने पहले ही संविधान के तहत शपथ ले ली है।
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
2 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
3 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
3 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
3 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
4 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
5 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines