Udhampur IED Blast Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर आईईडी (IED) ब्लास्ट केस में लश्कर-ए-तैयबा के दो गुर्गों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए ने मोहम्मद असलम शेख उर्फ आदिल और मोहम्मद अमीन भट उर्फ अबू खुबैब उर्फ पिन्ना पर आतंकियों की भर्ती और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को फिर शुरू करने का आरोप लगाया है।
एनआईए ने 15 नवंबर 2022 को जम्मू-कश्मीर पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। एनआईए का आरोप है कि आदिल लश्कर के आतंकी पिन्ना के संपर्क में था। पिन्ना पाकिस्तान में रहता है। पिन्ना ने ही आदिल को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के सार्वजनिक क्षेत्रों में खड़ी बसों में दो आईईडी विस्फोट करने के लिए भर्ती किया गया था। इस विस्फोट में दो लोग घायल हुए थे।
डोडा का रहने वाला है पिन्ना
एनआईए के अनुसार, पिन्ना मूलत: जम्मू-कश्मीर के डोडा का रहने वाला है। 1997 में वह हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हुआ था। इसके बाद उसने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया था। 2009 में वह पाकिस्तान भाग गया। इस समय वह वह लश्कर का एक एक्टिव हैंडलर है। वह घाटी में आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करने में अहम रोल निभा रहा है।
पिन्ना ने आईईडी विस्फोट करने के लिए विस्फोट की खेप कठुआ सेक्टर में पहुंचाई थी, जिसे आदिल ने रिसीव किया था। पिन्ना ने विस्फोटक की डिलीवरी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था।
28 और 29 सितंबर 2022 को हुए थे धमाके
आदिल ने 28 सितंबर 2022 को बासनतगढ़ और उधमपुर के बीच चलने वाली दो अलग-अलग बसों में आईईडी प्लांट किए थे। एक विस्फोट 28 सितंबर की आधी रात के आसपास हुआ और दूसरा विस्फोट 29 सितंबर को हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आदिल ने भविष्य में होने वाले विस्फोटो के लिए जमा कर रखे खेप का खुलासा किया था। आदिल के घर से दो आईईडी, तीन बम, तीन डेटोनेटर, तीन स्टिक बम और दो प्रोग्रामेबल थर्मोस्टेट डिस्प्ले बरामद हुए थे। ये खेप पाकिस्तान से पहुंचाई गई थी।
इन धाराओं में दोनों गुर्गे बनाए गए आरोपी
एनआईए ने आदिल और पिन्ना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 121ए, 122, 307 और 407, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 3 और 4 और धारा 16, 18 के तहत चार्जशीट दायर की है। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के 18बी, 20, 23, 38 और 39 के तहत भी आरोपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के बुजुर्ग किसान को पीएम मोदी पर आया दुलार, बस में लगी फोटो पर फेरा हाथ, फिर चूमने लगा, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines