NASA Update on Asteroid 2007 JX2: आज धरती का विनाश होने से बच गया। आज धरती पर जलजला आ सकता है। भीषण तूफान और भूकंप आने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन आफत टल गई। क्योंकि आज भारतीय समयानुसार सुबह करीब पौने 5 बजे धरती के पास से एक विशालकाय एस्ट्रॉयड गुजरा। हालांकि इसका धरती से टकराव नहीं हुआ, लेकिन जब यह धरती के पास से गुजरा तो वैज्ञानिकों ने धरती में कंपन महसूस किया।
अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने इस एस्ट्रॉयड पर नजर रखी। एजेंसी की कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रपल्शन लैब (JPL) में बैठे वैज्ञानिकों ने इस एस्ट्रॉयड से जुड़ा डाटा कलेक्ट किया। वैज्ञानिकों ने 2007 JX2 को लेकर अलर्ट जारी किया था कि आज यह धरती के काफी करीब से गुजरेगा और सौर तूफान की चपेट में आने से इसके धरती से टकराने का खतरा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। एस्ट्रॉयड धरती के पास से गुजरा और अंतरिक्ष के अंधेरे में गुम हो गया।
यह भी पढ़ें:16.5 करोड़ साल…डायनासोर, कीड़े-मकौड़े और मछलियां? वैज्ञानिकों ने तलाशा तीनों का चौंकाने वाला कनेक्शन
धरती से 55 लाख किलोमीटर दूर था एस्ट्रॉयड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एस्ट्रॉयड का नाम 447755 (2007 JX2) है। 1300 फीट व्यास वाला यह एस्ट्रॉयड स्टेडियम जितना विशाल था, जो अंतरिक्ष में 44000 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घूम रहा था। पृथ्वी से इस एस्ट्रॉयड की दूरी 5.5 मिलियन (55 लाख) किलोमीटर थी, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 14 गुना अधिक है। हालांकि 5.5 मिलियन किलोमीटर काफी करीब है, लेकिन अंतरिक्ष के दुनिया में यह काफी दूर है। हालांकि पृथ्वी के लिए यह एस्ट्रॉयड कोई खतरा नहीं था, फिर भी नासा के वैज्ञानिक एस्ट्रॉयड को लेकर अलर्ट रहे।
क्योंकि अगर यह सौर तूफान की चपेट में आता तो धरती की तरफ मुड़ सकता था। एस्ट्रॉयड की स्पीड, दिशा और दूरी की निगरानी करने के लिए नासा स्पेस एजेंसी एस्ट्रॉयड वॉच डैशबोर्ड का उपयोग करती है। यह सिस्टम वैज्ञानिकों को यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि वे किसी भी संभावित जोखिम से पहले से वाकिफ हैं। इसमें एक DART (डबल एस्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट) मिशन भी है, जिसके जरिए जरूरत पड़ने पर किसी एस्ट्रॉयड को उसके रास्ते से हटाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:अंतरिक्ष से क्यों नहीं लौटा कुत्ता? जानें कब भेजा गया था और स्पेस में उसके साथ क्या हुआ?
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
1 hr agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
2 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
2 hrs agoLIVE: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा, राहत और बचाव कार्य जारी
2 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
9 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
10 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines