PM Narendra Modi Slammed Tejashwi Yadav In Udhampur : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के काम तो गिनाए ही, विपक्षी दलों को भी नहीं छोड़ा। पहले तो उन्होंने कांग्रेस की सरकारों की कमजोरी को लेकर हमले बोले फिर राजद नेता तेजस्वी यादव पर नवरात्र के दिनों में नॉनवेज खाने को लेकर तंज कसा।
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में नॉनवेज खाकर आप किसको खुश करना चाहते हैं? इसका वीडियो दिखाकर किसको खुश करना चाहते हैं? बता दें कि बीते दिनों बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मछली खाते हुए दिख रहे थे। इस पर खूब विवाद हुआ था और भाजपा नेताओं ने उन पर जमकर सवाल उठाए थे।
जम्मू कश्मीर के नौजवान दिखा रहे आईना
पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने आगे कहा कि मोदी विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है। लेकिन कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, फिर आपको उन्हीं पुराने दिनों की ओर ले जाना चाहती हैं। इन परिवारवादी पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर का जितना नुकसान किया है उतना और किसी अन्य ने नहीं किया। लेकिन जम्मू-कश्मीर के नौजवानों ने अब इनको आईना दिखा दिया है।
अयोध्या से लेकर 370 तक… सब पर घेरा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता ठुकरा दिया। ये कोई चुनावी कार्यक्रम नहीं था। देश के लिए यह श्रद्धा का मुद्दा था और वह इसे चुनावी मुद्दा मानकर चल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक बताकर कौन सा वोट बैंक साधना चाहती है। कांग्रेस कहती थी कि 370 हटी तो आग लग जाएगी। जम्मू-कश्मीर हमसे अलग हो जाएगा। लेकिन लोग इनकी असलियत जान गए।
ये भी पढ़ें: ‘जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा, विधानसभा चुनाव भी होंगे’
ये भी पढ़ें: गुजरात के नए सर्वे में BJP को ‘झटका’, INDIA ने गजब ‘चौंकाया’
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
9 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
12 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines