Narendra Modi Government approved rules for Leave Benefits For for armed Forces women soldiers At Par Officers: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली से पहले सशस्त्र बलों की महिला सैनिकों को बड़ा गिफ्ट दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसमें महिला सैनिकों, सेलर्स (नेवी) और एयर वॉरियर्स (एयरफोर्स) को अफसरों के बराबर मातृत्व, बाल देखभाल और बच्चा गोद लेने के संबंध में छुट्टियां मिलेंगी। अब वन रूल-ऑल रैंक नियम लागू होगा।
समानता लाने के लिए नियमों में हुआ विस्तार
भारतीय सशस्त्र बल के नए नियमों से अब सभी रैंकों की महिला कर्मियों के बीच समानता आ गई है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि छुट्टियों के नियमों में विस्तार कार्यरत महिला सैनिकों के पारिवारिक और सामाजिक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे महिला सैनिक अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन को अधिक प्रभावशाली ढंग से संतुलित बना सकेंगी।
सैनिकों की देशभक्ति से देश होगा मजबूत
मंत्रालय का कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ‘नारी शक्ति’ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। अब तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों के लिए अफसरों के बराबर छुट्टियां मंजूर कर एक आदर्श बदलाव की शुरुआत की है। महिला अग्निवीरों की भर्ती से सशस्त्र बल देश की भूमि, समुद्र और हवाई सीमाओं की रक्षा के लिए महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति से सशक्त होंगे।
रक्षा मंत्री बोले- महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर
वर्तमान में महिला सैनिक दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर युद्धपोतों पर तैनात हैं। वे आसमान पर भी हावी हैं। महिलाएं सशस्त्र बलों में लगभग हर क्षेत्र में बाधाओं को तोड़ रही हैं। 2019 में भारतीय सेना में सैन्य पुलिस कोर में सैनिकों के रूप में महिलाओं की भर्ती के माध्यम से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हमेशा से मानना रहा है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपने पुरुष समकक्षों के बराबर होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 2024 में होंगी भयानक आपदाएं, संकट-खुशियों से भरी हैं रहस्यमयी बाबा वेंगा की 7 भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
5 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
12 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines