Lokkho Kanthe Gita Path : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार को Lokkho Kanthe Gita Path (एक लाख गीता पाठ) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुए इस आयोजन में लगभग एक लाख लोगों ने एक साथ गीता पाठ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामना देते हुए कहा कि एक लाख लोगों द्वारा गीता का पाठ करने की इस पहल की सच में सराहना की जानी चाहिए। भारत की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गंभीर ज्ञान और आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता हमारी परंपरा में रची-बसी है।
गीता ने सबको हमेशा प्रेरित किया है
पीएम मोदी ने कहा कि महाभारत के समय से लेकर हमारे स्वतंत्रता आंदोलन तक और आज भी श्रीमद्भगवत गीता सभी को प्रेरणा देती रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग लोगों की ओर से सामूहिक गीता पाठ न केवल सामाजिक सद्भाव बढ़ाता है बल्कि इससे देश की विकास यात्रा को भी ताकत मिलती है।
इसलिए नहीं शामिल हुए पीएम मोदी
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को भी शामिल होने का न्योता दिया गया था लेकिन उन्होंने इसमें शिरकत नहीं की। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इसे लेकर बताया था कि वह पहले से कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना बना चुके हैं। उन्होंने इसमें शिरकत न कर पाने को लेकर खेद भी जताया था।
बता दें कि सामूहिक गीता पाठ के इस कार्यक्रम को सनातन संस्कृति संसद, भारत तीर्थ सेवा मिशन आश्रम और अखिल भारतीय संस्कृत परिषद ने संयुक्त रूप से आयोजित कराया था। सुकांत मजूमदार ने यह भी स्पष्ट किया था कि इस कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा किसी भी तरह से शामिल नहीं है।
हुगली में भी हुआ था ऐसा कार्यक्रम
इससे पहले 10 दिसंबर को हुगली जिले में भी ऐसा ही कार्यक्रम हुआ था। इसमें 2000 से ज्यादा लोग गीता पाठ में शामिल हुए थे। इसका आयोजन महेश भगवान जगन्नाथ डेवलपमेंट ट्रस्ट ने कराया था। इसमें टीएमसी साींसद कल्याण बंदोपाध्याय और राज्य के पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार भी मौजूद रहे थे।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
3 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
5 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
8 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
9 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines