PM Modi’s 74th birthday: 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन है। इस दिन वह देश की 1.30 करोड़ महिलाओं को अपने बर्थडे पर तोहफा देंगे। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने ओडिशा में ‘मोदी गारंटी’ दी थी, जिसमें वादा किया गया था कि अगर भाजपा सरकार बनती है, तो हर महिला को पांच साल में 50000 रुपये मिलेंगे।
उनका कहना था कि यह प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें लगभग 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को ‘सुभद्रा योजना’ के माध्यम से 5000 रुपये की पहली किस्त प्राप्त होगी। बता दें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री सुभद्रा योजना शुरू करने के लिए ओडिशा का दौरा करेंगे, जहां वे इसकी पहली किस्त जारी करेंगे।
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी
प्रधानमंत्री के 74वें जन्मदिन पर देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया है। बता दें हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार पीएम मोदी विश्वभर के नेताओं जो बाइडेन, ऋषि सुनक और जस्टिन ट्रूडो से आगे सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘बप्पा को ‘अगली तारीख’ न देने के लिए CJI का आभार’; उद्धव ठाकरे की स्पीच में BJP और PM मोदी का जिक्र
अजमेर शरीफ दरगाह में लंगर
पीएम मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शरीफ दरगाह पर लंगर लगाया जाएगा। यहां करीब चार हजार किलो शाकाहारी खाना बनाकर वितरित किया जाएगा। दरगाह के पदाधिकारियों की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दरगाह शरीफ में ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध बड़ी शाही देग का उपयोग 4000 किलोग्राम शाकाहारी लंगर भोजन तैयार कर वितरित किया जाएगा।
सुभद्रा योजना का कैसे उठाएं लाभ
इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्थानीय निकाय कार्यालय पर संपर्क करना होगा। यहां आवेदन फॉर्म लेकर उसमें अपनी सही जानकारी भरें। फॉर्म के साथ अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो, आयु प्रमाण पत्र और बैंक अकाउंट नंबर की जानकारी देकर उसे जमा करा दें। ये फॉर्म आप ऑन लाइन भी भर सकते हैं। आवेदन के बाद आपको इसकी रसीद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: चीन ने क्यों पीछे हटाया कदम? ड्रैगन को सता रहा है किस बात का डर? पढ़ें 3 कारण
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
4 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
5 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
6 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
6 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
7 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
7 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
9 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
9 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines