Nandi Idol Vandalized: आंध्र प्रदेश के एक प्राचीन शिव मंदिर में नंदी की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार रात की है। घटना की जानकारी तब हुई जब सोमवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे। घटना प्रकाशम जिले के कानापर्थी गांव की बताई जा रही है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर मूर्ति को चुराने के प्रयास में तोड़फोड़ की। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मूर्ति को आगे की जांच के लिए फोरेंसिक भेज दिया गया है। हमने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और जांच के लिए सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है।
BJP ने जगन मोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधा
मामले को लेकर भाजपा सरकार ने कार्रवाई में देरी के लिए वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने कहा कि प्रकाशम जिले के कानापर्थी गांव में भगवान शिव के प्रिय नंदी की मूर्ति को बेरहमी से तोड़ दिया गया था। जगन मोहन रेड्डी क्या कर रहे हैं?
अभी पढ़ें – IRCTC Scam: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मिली राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज
देवधर ने कहा कि कोई कार्रवाई नहीं, कोई गिरफ्तारी नहीं, कोई जांच नहीं। इस तरह की 200 से अधिक घटनाएं इस राज्य में हुई हैं लेकिन कोई अपराधी नहीं पकड़ा गया। देवधर ने कहा कि जगन मोहन रेड्डी हिंदू विरोधी मुख्यमंत्री हैं। आप राज्य में हिंदुओं के गुस्से की परीक्षा न लें।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
4 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
9 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
10 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines