हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

17-18 सेकेंड में दुश्मन को धूल चटा देगी 'नाग' मिसाइल, जानें क्या है एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की खासियत?

Nag Missile Successfully Tests: राजस्थान के पोखरण में तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक गाइडेड नाग मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। तो आइए जानते हैं आखिर यह मिसाइल क्यों खास है?

विज्ञापन

Nag Missile Successfully Tests:(केजे श्रीवत्सन) मकर संक्रांति के पर्व पर भारतीय सेना के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। तीसरी पीढ़ी की स्वदेशी मिसाइल नाग का परीक्षण सफल साबित हुआ है। इसी के साथ भारतीय सेना के खाते में एक और खतरनाक मिसाइल का नाम शामिल हो गया है। यह परीक्षण राजस्थान के पोखरण में हुआ। रक्षा मंत्रालय ने भी नाग मिसाइल के सफल परीक्षण की पुष्टि की है।

रक्षा मंत्रालय ने किया ट्वीट

रक्षा मंत्रालय ने नाग मिसाइल के परीक्षण का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक फायर गाइडेड स्वदेशी नाग एमके 2 मिसाइल का पोखरण में सफल परीक्षण हुआ। वहीं DRDO ने भी अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर इस खुशशबरी को साझा किया है।

यह भी पढ़ें- BSF में भर्ती होने का सुनहरा मौका, जम्मू से चुने गए 30 युवा

6 फीट की मिसाइल

बता दें कि जैसलमेर के पोखरण में इस मिसाइल के फायरिंग रेंज में 3 परीक्षण किए गए हैं और तीनों ही परीक्षण सफल रहे हैं। 300 करोड़ की लगात से बनी इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है। 6 फीट की इस मिसाइल का वजन लगभग 45 किलोग्राम है।

क्यों खास है नाग मिसाइल?

नाग मिसाइल फायर एंड फॉरगेट तकनीक पर आधारित है, जो पलक झपकते ही दुश्मन का काम तमाम करने में सक्षम है। इसमें मौजूद इंफ्रारेड तकनीक लॉन्च से पहले टारगेट को लॉक कर लेती है और तेजी से उसका खात्मा कर देती है। इस मिसाइल की स्पीड 230 मीटर प्रति सेकेंड है, जो 4 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को भी धूल चटाने की ताकत रखती है। महज 17-18 सेकेंड में यह मिसाइल दुश्मन को नेस्तानाबूद कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Integrated Battle Group क्या? सेना प्रमुख ने शेयर किया फ्यूचर रोडमैप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें