Myanmar Air Strike: मंगलवार को मिजोरम से लगी अपनी सीमा पर एक प्रमुख विद्रोही शिविर पर म्यांमार सेना ने बमबारी की। इस हमले से शिविर के करीब राज्य के चम्फाई जिले के इलाकों में भय और दहशत फैल गई है। इस हमले में म्यांमार के विद्रोही संगठनों से जुड़े कुछ लोगों के हताहत होने की खबर है। इस दौरान कहा गया कि एयर स्ट्राइक के दौरान एक बम भारत की सीमा के नजदीक गिरा। हालांकि, भारत की सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने साफ कर दिया है कि इस एयर-स्ट्राइक से भारत की सीमा में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
और पढ़िए –15 जनवरी को एक ओर Vande Bharat ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे पीएम मोदी
म्यांमार की सेनी ने मिजोरम से सटे इलाकों में बमबारी की। इस बमबारी के बाद इलाके में खौफ है। चम्फाई जिले के एक अधिकारी के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सीमा के पास एक नदी तट पर एक ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
फाइटर जेट्स ने चिन नेशनल आर्मी (CNA) के हेडक्वार्ट्स पर हमला किया। यह संगठन म्यांमार का सबसे ताकतवर सशस्त्र संगठन है। वहीं दूसरी ओर चम्फाई जिले के एक अधिकारी के मुताबिक, एक गोला भारतीय सीमा की ओर गिरा लेकिन इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
बता दें कि चिन नेशनल आर्मी ने म्यांमार के सैन्य-शासन के खिलाफ विद्रोह छेड़ रखा है। भारत के उत्तर-पूर्व राज्य मिजोरम से सटी म्यांमार की सीमा में विक्टोरिया कैंप में सीएनए का मुख्यालय है। इसी मुख्यालय पर म्यांमार की सेना ने अपने लड़ाकू विमानों से बम गिराए हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines