हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद में TMC के कार्यकर्ता की हत्या के बाद झड़प, पार्टी के ही दो गुटों में बमबाजी

विज्ञापन

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो गुटों के बीच बमबाजी की खबर है। घटना मुर्शिदाबाद जिले के पापड़दा गांव की बताई जा रही है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि TMC से जुड़े एक ग्राम पंचायत नेता के एक रिश्तेदार आमिर अली की हत्या का मामला सामने आया। इसके बाद बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक अन्य ग्राम पंचायत नेता के घर पर बम फेंक दिया। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में पश्चिम बंगाल पुलिस की भारी तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ेंः Wrestlers Protest Live Updates: साक्षी मलिक ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-हमारी सुनवाई नहीं हो रही

टीएमसी नेता की हत्या की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि 50 साल के टीएमसी नेता आमिर अली की हत्या के पीछे क्या वजह थी और वारदात को किसने अंजाम दिया? इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आमिर अली की हत्या के बाद दो गुटों के बीच जमकर बमबाजी हुई।

आमिर अली तृणमूल कार्यकर्ता और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष के समर्थक के रूप में जाना जाता था। कहा जा रहा है कि घर लौटते वक्त किसी ने बमबाजी कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजन और समर्थकों का आरोप है कि मौजूदा क्षेत्रीय अध्यक्ष इब्राहिम शेख के समर्थकों ने वारदात को अंजाम दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में कब्जे को लेकर इब्राहिम शेख का पपड्डा गांव के तृणमूल कांग्रेस के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष से विवाद है। आमिर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष का समर्थक था, इसलिए उसकी हत्या की गई।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(contentbeta.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें