पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा के बाद बीएसएफ की तैनाती की जा चुकी है। हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। सूत्रों के मुताबिक 500 हिंदुओं ने भागीरथी नदी पार कर मालदा में शरण ले ली है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कट्टरपंथियों का डर लोगों में है, जिसकी वजह से वे पलायन करने को मजबूर हैं। बता दें कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा भड़की थी। सुवेंदु के मुताबिक कुछ लोगों ने झारखंड में भी शरण ली है। वहीं, फरक्का से तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक मनिरुल इस्लाम ने भी जिला छोड़ दिया है। उनके घर पर ताला लगे होने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, 55 लाख गाड़ियां अवैध घोषित
वहीं, शमशेरगंज इलाके में उपद्रवियों के बीएसएफ पर फायरिंग करने की बात सामने आई है। हिंसा में महिलाओं से छेड़छाड़ और 2 बच्चों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक हिंसा के मामले में अभी तक 150 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। शुक्रवार को भड़की भीड़ ने 3 लोगों की जान ले ली थी। धुलियान इलाके में एक शख्स को गोली लगने की बात भी सामने आई है। हिंसा में दर्जनों लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। कई लोग लापता हैं, जिनका सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस और बीएसएफ ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
धुलियान इलाके के कई लोग मालदा के बैष्णबनगर स्थित एक स्कूल में शरण ले चुके हैं। इन लोगों में महिलाओं और बच्चों की तादाद ज्यादा है। लोगों में अब भी हिंसा का खौफ देखा जा रहा है। पुलिस और बीएसएफ की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर लगातार कॉल्स आ रही हैं। शुक्रवार को 32 साल की पिंकी दास के पति चंदन (40) और ससुर हरगोबिंद (74) की भीड़ ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों लोग हिंदू देवताओं की मूर्ति बनाने का काम करते थे।
700 जवानों की होगी तैनाती
पिंकी 3 बच्चों की मां है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ ने घर में घुसकर दोनों लोगों को बाहर निकाला था। इसके बाद उनको मौत के घाट उतार दिया गया। भीड़ में शामिल लोगों ने पत्थर और बम भी बरसाए। मुर्शिदाबाद की कई गलियां अब वीरान नजर आ रही हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा प्रभावी क्षेत्र में सीआरपीएफ और आरएएफ की अतिरिक्त कंपनियां भेजने की प्लानिंग की है। सोमवार से कुल 700 जवान तैनात किए जाएंगे। बीएसएफ ने हिंसा प्रभावित इलाकों में कई वीडियो भी रिकॉर्ड किए हैं। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई गई हैं।
यह भी पढ़ें:15 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन में बढ़ेगी गर्मी; मौसम विभाग का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines