Municipal Corporation Officer Beaten: ओडिशा के पुलिस अफसर द्वारा जवानों को प्रदर्शनकारियों का टांगें तोड़ने का निर्देश देने वाला वीडियो वायरल हुआ था। अब ओडिशा से एक और वीडियो सामने आया है, जो भुवनेश्वर नगर निगम मे हुए घटनाक्रम का है। नगर निगम ऑफिस में एक अफसर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। फिर ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। लोगों ने अफसर को लात-घूंसों से पीटा, धक्के मारे और घसीट-घसीटकर दफ्तर से बाहर निकाल दिया। लोगों ने इस हंगाम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़ित की पहचान नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू के रूप में हुई।
पुलिस ने दर्ज की हमला करने की FIR
पीड़ित ने पुलिस को दुर्व्यवहार की शिकायत दी। पुलिस ने अफसर की शिकायत पर एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कीऔर जीवन राउत, रश्मि महापात्रा और देबाशीष प्रधान नामक 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम के अफसर के साथ बदसलूकी के विरोध में विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) के पार्षदों और BMC के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सबसे व्यस्त जनपथ रोड को ब्लॉक कर दिया। आज ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ ने हमले के विरोध में सामूहिक अवकाश का आह्वान किया हुआ है। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और BMC की महापौर सुलोचना दास ने भी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
अफसर के साथ क्यों की गई मारपीट?
पुलिस को दी शिकायत में रत्नाकर साहू ने बताया कि शिकायतों की सुनवाई के दौरान उन पर हमला किया गया। जन शिकायतों की सुनवाई चल रही थी कि कुछ लोग अचानक उनके चैंबर में घुस आए। उन लोगों ने उनका कॉलर पकड़ लिया और खींचते हुए बाहर ले गए। जबरन अपनी गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश करने लगे। सुबह के करीब साढ़े 11 बजे का समय था। आरोपियों में शामिल जीवन राउत भी पार्षद हैं। वे अपने साथ 5-6 लोगों को लेकर आए थे। चैंबर में घुसते ही जीवन राउत ने पूछा कि जग भाई के साथ दुर्व्यवहार तुमने किया है क्या? मैंने इनकार कर दिया तो वे लोग हाथापाई करने लगे। वे कॉलर से पकड़कर खींचते हुए बाहर ले आए और पीटने लगे। जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया। फिर ऑफिस से बाहर फेंक दिया और अपनी गाड़ी में डालकर ले जाने लगे, लेकिन लोगों ने बीच बचाव करके रोक लिया।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
5 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
13 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines