हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mumbai Trans Harbour Link क्या है, जिसके खुलने से लाखों लोगों को होगा फायदा; PM Modi करेंगे उद्घाटन

Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का 12 जनवरी को पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। इस सीलिंक से लाखों लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन
Mumbai Trans Harbour Link का 12 जनवरी को उद्घाटन करेंगे PM Modi

Mumbai Trans Harbour Link inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को दी। एमटीएचएल समुद्र पर बना देश का सबसे लंबा पुल है। यह देश का पहला ऐसा पुल है, जो ओपन रोड टोलिंग यानी ओआरटी सिस्टम की सुविधा से लैस है। इसका 16 किमी हिस्सा समुद्र के ऊपर है।

22 किमी लंबा है MTHL

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक करीब 22 किमी लंबा पुल है। इसमें 6 लेन के साथ दो इमरजेंसी लेन भी हैं। यह सीलिंक शिवडी और न्हावा को जोड़ता है। इस लिंक में मुंबई के सेवरी, नवी मुंबई छोर पर नेशनल हाईवे 4बी पर शिवाजी नगर और चिरले में इंटरचेंज की सुविधा होगी। एमटीएचएल मुंबई के सेवरी से नवी मुंबई के चिरले तक 21.8 किमी लंबा है।

विज्ञापन

मछुआरों को मिला मुआवजा

गौरतलब है कि एमटीएचएल परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों का पुनर्वास किया गया है। वहीं, जिन मछुआरों की आजीविका परियोजना से प्रभावित हुई है, उन्हें मुआवजा प्रदान किया गया है।

विज्ञापन

प्रोजेक्ट की मूल लागत में 2192 करोड़ रुपये का इजाफा

बता दें कि आरटीआई से खुलासा हुआ है कि प्रोजेक्ट की लागत पहले 14,712.70 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 16,904.43 करोड़ रुपये हो गया है। यानी मूल लागत में 2,192 करोड़ रुपये यानी 14.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

पहले एमटीएचएल प्रोजक्ट 22 सितंबर 2022 को पूरा होने वाला था, लेकिन कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन से इसमें देरी हुई। इसके बाद 22 सितंबर 2023 और 15 दिसंबर 2023 को प्रोजक्ट पूरा होना था, लेकिन नहीं हो पाया। अब अगले साल जनवरी में इसके उद्घाटन की तारीख तय की गई है।

एमटीएचएल से किसे होगा फायदा?

विज्ञापन

एमटीएचएल के खुलने से लाखों लोगों को फायदा होगा। इससे मुंबई और नवी मुंबई की दूरी भी कम हो जाएगी। इस सीलिंक का नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेव अटल सेतु रखा गया है। अटल बिहारी देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे, जिन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

Mann Ki Baat के 108वें एपिसोड में पीएम मोदी ने हेल्दी रहने के दिए टिप्स, जानें 10 Points में सबकुछ

अरबपति निरंजन हीरानंदानी को क्यों करना पड़ा मुंबई लोकल ट्रेन में सफर? वजह जान दूसरे को भी मिलेगा सबक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola