Opposition fight against BJP: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर के विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से भी मिले। दोनों नेताओं ने विपक्षी दलों को राष्ट्र हित में एक साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुलाकात के बाद शरद पवार और नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सवाल पूछा गया कि क्या शरद पवार विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा होंगे? जवाब में नीतीश कुमार ने कहा, ‘इससे ज्यादा सुखद कुछ नहीं होगा। मैंने उनसे कहा है कि उन्हें न केवल अपनी पार्टी बल्कि पूरे देश के लिए मजबूती से काम करना है।’
बिहार के मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी जो कर रही है, वह देश के हित में नहीं है। इसलिए जितने अधिक विपक्षी दल एक साथ आएंगे, उतना ही देश के हित में होगा। हमने कई राजनीतिक दलों से बात की है। हम साथ बैठेंगे।’
शरद पवार बोले- कर्नाटक में भाजपा होगी सत्ता से बाहर
शरद पवार ने कहा, ‘देश में जो हालात हैं, उसे देखते हुए लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है। देश की स्थिति को देखने के बाद ऐसा लगता है कि अगर हम काम करते हैं साथ मिलकर देश को जिस विकल्प की जरूरत है, उसके लिए समर्थन मिलेगा।
कर्नाटक चुनाव शरद पवार ने कहा कि कल हम वहां थे। कर्नाटक की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी और एक धर्मनिरपेक्ष सरकार चुनेगी।
उद्धव से मिले नीतीश कुमार और तेजस्वी
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ जद (यू) के नेता नीतीश कुमार ने भी मुंबई में ‘मातोश्री’ में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।
और पढ़िए – Adani Hindenburg Case: सुप्रीम कोर्ट में आज अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सुनवाई, सेबी ने जांच के लिए मांगा था समय
संयुक्त मोर्चा बनने के बाद तय होगा पीएम कैंडिडेट
नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ गठबंधन को मजबूत करने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। शरद पवार से पहले नीतीश कुमार और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुंबई में मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह कवायद उनकी खुद के कद को बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि देश की भलाई के लिए है। उन्होंने कहा कि पीएम पद के उम्मीदवार पर फैसला संयुक्त मोर्चा बनने के बाद तय होगा उसके पहले नहीं। उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र में हैं वे देश के लिए काम नहीं कर रहे हैं। देश के सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
25 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
31 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, NDRF की 11 टीमें तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines