हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली लाया जा रहा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, पालम एयरपोर्ट पर लैंड होगा विमान

देश की सुरक्षा एजेंसी को बड़ी सफलता मिली। 2008 के मुबंई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। एनआईए उसे हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Tahawwur Rana

26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा भारत लाया जा रहा। काफी मशक्कत के बाद उसे अमेरिका से दिल्ली लाया जा रहा है। तहव्वुर राणा जल्द ही विशेष विमान से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड होगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आतंकवादी राणा की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब कड़ी सुरक्षा में उसे एनआईए हेडक्वाटर ले लाया जाएगा।

तहव्वुर राणा का विमान अभी हवा में ही है। बताया जा रहा है कि वह शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां एनआईए उसकी रिमांड मांगेगी। एक हाई सुरक्षा वार्ड में उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। उसे जेल में रखने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मूलरूप से पाकिस्‍तान का रहने वाला राणा पेशे से डॉक्‍टर है।

यह भी पढ़ें : ‘हमारा उससे लेना-देना नहीं, वह कनाडा का…’, तहव्वुर राणा मामले में क्या बोला पाकिस्तान?

विज्ञापन

कैसे लाया गया भारत?

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद यूएस से तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया गया। रॉ के साथ मिलकर एनआईए उसे भारत लाने का समन्वय कर रही थी। 2008 के मुंबई अटैक में 166 निर्दोष लोग मारे गए थे। तहव्वुर राणा इस हमले का मास्टरमाइंड था।

विज्ञापन

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर क्या बोलीं शाइना एनसी?

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि एक मुंबईकर के तौर पर मुझे बहुत खुशी है कि उसका प्रत्यर्पण किया जा रहा है। यह 2019 से पीएम मोदी की लगातार बातचीत का नतीजा है, जब उन्होंने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में अमेरिका को एक राजनयिक नोट सौंपा था। यह जीत उन सभी नागरिकों की है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। यह आईएसआई और मेजर इकबाल को भी करारा जवाब है- जिन्होंने तहव्वुर राणा और डेविड हेडली के साथ मिलकर मुंबई हमले की योजना बनाई थी। पीएम मोदी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी साजिशकर्ताओं को करारा जवाब मिले और शिवसेना मांग करती है कि तहव्वुर राणा को फांसी दी जाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Video: ‘तहव्वुर राणा को फांसी होनी चाहिए’; 26/11 के हीरो की मांग, देखें News24 से क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola