Mumbai Atal Setu Cracks : मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHK) के नाम से प्रसिद्ध अटल बिहारी वाजपेई सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु जांच के घेरे में आ गया है। दरअसल, नवी मुंबई में उलवे की ओर एग्जिट रोड पर दरारें दिखाई दी हैं। बता दें कि देश के सबसे लंबे सी ब्रिज अटल सेतु का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 6 महीने पहले ही उद्घाटन किया था। नव निर्मित पुल पर आई इन दरारों ने विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने इस मामले में बड़ा भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले शुक्रवार को इन दरारों का जायजा लेने पहुंचे थे। स्थिति देखने के बाद उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैं आपको यह दिखाने के लिए आया हूं कि जो हम कह रहे हैं वह केवल आरोप नहीं है। सरकार दिखा रही है कि वह लोगों के लिए काम कर रही है, लेकिन आप खुद यहां देख सकते हैं कि कितना भ्रष्टाचार हो रहा है। जनता को इस तरह की सरकार को सत्ता से हटाने की योजना बनानी चाहिए।
जनवरी में PM मोदी ने किया था उद्घाटन
बता दें कि करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने एमटीएचएल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल जनवरी में किया था। इस पुल का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में किया गया है। यह मुंबई और नवी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने और यात्रा के समय को घटाने के लक्ष्य के साथ बनाया गया एक उल्लेखनीय इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। लेकिन उद्घाटन होने के केवल 6 महीने के अंदर ही इस पर आई दरारों ने बड़े सवाल उठाए हैं।
दरारों को लेकर क्या बोले प्रोजेक्ट मैनेजर?
वहीं, सेतु के जिस हिस्से पर दरार आई है वहां के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश गणात्रा ने इन दावों को अफवाह बताया है। गणात्रा ने कहा कि ये एक सर्विस रोड है। यह मेन ब्रिज का एक कनेक्टिंग पार्ट है। जिसे लास्ट मूमेंट पर बनाया गया था। यहां पर कंस्ट्रक्शन हुआ था। लेकिन पास में खाड़ी होने की वजह से पहली बारिश में मिट्टी सेटल होती है। ये माइनर क्रैक्स हैं, फिलिंग का काम शुरू हो गया है जो कल शाम तक पूरा हो जाएगा। यातायात में कोई बाधा नहीं आई है। जनता को दिक्कत नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines