मुंबई में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुंबई में 19 अगस्त को सभी स्कूल- कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश के 19 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे। IMD ने दोनों ही राज्यों के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन का कहना है कि मुंबई में भारी बारिश हो रही है। बारिश से राज्य के कई जिलों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 5 से 6 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से नांदेड़ जिला ज्यादा प्रभावित हुआ है। लोगों को जलमग्न इलाकों से निकाला जा रहा है। एसडीआरएफ की टीमें भी बुलाई गई हैं। स्थानीय प्रशासन भी काम कर रहा है।
बारिश से बने बाढ़ के हालात
नांदेड़ के मुखेड़ तालुका में भारी बारिश के कारण 5 लोग लापता हो गए हैं। जिले के रावन गांव में 225 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है। कर्नाटक और तेलंगाना के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण सीमावर्ती जिलों में हालात और बिगड़ गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मुखेड़ तालुका में राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
मुंबई के लिए अगले 12 घंटे अहम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगले 12 घंटे अहम हैं। जिन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां नागरिक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। समुद्र तट, नदियों और झरनों पर जाते समय भी बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: Kishtwar Cloudburst: 70 लोग अब भी लापता, 62 की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, पांचवें दिन भी जारी राहत-बचाव कार्य
मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 से 21 अगस्त तक मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए 16 जिलों में कुछ में रेड अलर्ट और कुछ में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 min ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
41 mins agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
2 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
3 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
6 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines