मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की 18 दिन की कस्टडी खत्म होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक बार फिर राणा को 12 दिन के लिए एनआईए की कस्टडी में भेजने के आदेश दिए हैं। सुनवाई के दौरान भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा। बंद कमरे में मामले की सुनवाई हुई। NIA ने राणा की और कस्टडी की मांग की थी। बता दें कि राणा के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 30 दिन तक की कस्टडी मिल सकती है। NIA ने मामले में अब तक की जांच और पूछताछ के बारे में सभी बातें कोर्ट को बताई हैं।
यह भी पढ़ें:‘जख्म पर नमक छिड़कना…’; देवेंद्र फडणवीस ने वडेट्टीवार पर साधा निशाना, पहलगाम हमले पर कही ये बात
NIA ने कोर्ट को बताया कि राणा के निशाने पर केवल मुंबई शहर ही नहीं था। राणा हेडली के साथ मिलकर दिल्ली, जयपुर, अजमेर में भी मुंबई जैसा हमला करना चाहता था। लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर राणा काम कर रहा था। इस दौरान 12 दिन की कस्टडी की मांग फिर एनआईए ने की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट को बताया गया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी राणा से पूछताछ की है। हालांकि राणा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। राणा से 8 घंटे तक मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की है। कोर्ट से आगे की तफ्तीश की जांच के लिए और कस्टडी की मांग की गई थी।
कोर्ट ने फैसला रखा था सुरक्षित
एनआईए की कानूनी टीम का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता दायम कृष्णन कर रहे हैं। पेशी से पहले ही वे पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गए थे। मामले में विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई। एनआईए की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा गया था। एनआईए पहले भी कोर्ट को जानकारी दे चुकी है कि तहव्वुर हुसैन राणा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह सवालों के गोलमोल जवाब दे रहा है, 64 साल के राणा ने अभी तक की जांच में मुंबई पुलिस की भी कोई मदद नहीं की है। राणा कनाडाई नागरिक है, जो मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला है। वह डेविड कोलमैन हेडली का साथी रहा है, जो अमेरिकी नागरिक है।
यह भी पढ़ें:‘आतंकियों ने कलमा पढ़ने को कहा और…’; प्रत्यक्षदर्शियों ने NIA को सुनाई आतंकी हमले की आंखोंदेखी
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
27 mins agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
11 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
12 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
14 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines