West Bengal: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर पूरे देश में आक्रोश है। अब तक चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। बीजेपी का दावा है कि ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल में भी हुई है। बंगाल के हुगली जिले से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को एक प्रेस वार् की। इस दौरान उन्होंने 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं द्वारा एक भाजपा उम्मीदवार के कथित यौन उत्पीड़न की घटना का जिक्र किया और रो पड़ीं।
लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बंगाल में एक के बाद एक घटना घट रही है। मगर राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला होने बाद भी चुप हैं। आप बताइए हम लोग कहां जाएंगे? हम लोग भी महिला हैं और हम चाहते हैं कि हमारी बेटियों को बचाया जाए। मणिपुर की बेटी भी देश की बेटी है, पश्चिम बंगाल भी देश में हीं है।
मजूमदार बोले- भाजपा कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर घुमाया गया
पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार भी वहां मौजूद थे। मणिपुर की घटना की निंदा करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की एक घटना की ओर इशारा किया, जहां एक महिला भाजपा कार्यकर्ता को नग्न कर घुमाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या यह मणिपुर की घटना से कम दुखद है? अंतर यह है कि इस घटना का कोई वीडियो नहीं है क्योंकि ममता बनर्जी की पुलिस इसे रिकॉर्ड नहीं करने देती है।
8 जुलाई की घटना, FIR में ये किया दावा
दरअसल, हावड़ा जिले के दक्षिण पंचला इलाके से मणिपुर जैसी एक घटना सामने आई थी। जहां 8 जुलाई को पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा एक भाजपा उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी। फिर उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। पीड़िता द्वारा दर्ज की गई पहली एफआईआर के अनुसार, ‘टीएमसी उम्मीदवार हिमंत रॉय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मतदान केंद्र पर मेरे साथ मारपीट की। उन्होंने मेरी छाती और सिर पर लाठियों से प्रहार किया और मुझे मतदान केंद्र से बाहर धकेल दिया।’
एफआईआर में आगे लिखा है, ‘जब इनमें से कुछ लोग मुझे मार रहे थे, हिमंत रॉय ने अली शेख और सुकमल पांजा को मेरी साड़ी और अंडर गारमेंट्स फाड़ने के लिए उकसाया। उन्होंने मेरे साथ और भी मारपीट की और मुझे नग्न होने के लिए मजबूर किया और अन्य लोगों के सामने मेरे साथ छेड़छाड़ की।’
पीएम ने कहा था- कोई बंगाल की भी बात करे
पीएम मोदी ने भी मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले अपने संबोधन में बंगाल की घटना का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि मणिपुर की बेटी भी देश की बेटी है। पश्चिम बंगाल भी इस देश का हिस्सा है। पीएम मोदी ने हर राज्य में कड़े कानून की बात कही। हम चाहते हैं कि कोई बंगाल में महिलाओं के बारे में बात करे।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बेटी जलाओ वाला तंज; मणिपुर वीडियो, बिलकिस बानो, पहलवानों से उत्पीड़न का किया जिक्र
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
49 mins agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
2 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
4 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
4 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
6 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
7 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines