हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Election Result 2023: क्या है मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रहे बीजेपी के 7 सांसदों का हाल, कितना कारगर रहा दांव?

Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: केद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को बीजेपी ने मंडला की निवास सीट से प्रत्याशी बनाया था। वे अभी सात हजार वोटो से पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन

Madhya Pradesh vidhan sabha chunav result 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। सभी 230 सीटों के लिए चल रही मतगणना में बीजेपी 160 पर आगे है तो वहीं कांग्रेस 64 पर आगे चल रही है। अब सवाल है कि बीजेपी को दोबारा सत्ता में वापसी की क्या वजह रही। क्या शिवराज सिंह चौहान को इसका श्रेय जाता है या मोदी मैजिक। कांग्रेस और उसके बड़े नेता इस बात को लेकर शुरू से ही निश्चिंत थे कि राज्य में उनकी सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन रुझानों ने उन्हें तगड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने इसबार एमपी में 7 सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा था। राजस्थान में सात-सात और छत्तीसगढ़ में चार मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था।

1-केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बीजेपी ने दिमनी सीट से चुनाव चुनावी मैदान में उतारा था। इस सीट पर तोमर 2400 वोट से पीछे चल रहे हैं।

2-वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को बीजेपी ने नरसिंहपुर से मैदान में उतारा था। वे आठ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

3-वहीं केद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को बीजेपी ने मंडला की निवास सीट से प्रत्याशी बनाया था। वे अभी सात हजार वोटो से पीछे चल रहे हैं।

4-सांसद उदयराव प्रताप सिंह को पार्टी ने नरसिंहपुर की गाडरवाड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया था। वे अबी 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

5-सांसद रीती पाठक को बीजेपी ने सीधी से टिकट दिया था। वे 2800 वोटों से आगे चल रही हैं।

6-सांसद गणेश सिंह सतना से चुनावी मैदान में हैं। वे अभी 1300 वोट से आगे चल रहे हैं।

7-सांसद राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

अब सवाल है कि आखिर क्यों कांग्रेस की ऐसी हार हुई। सत्ता विरोधी लहर और तमाम मोर्चों पर बीजेपी को घेरने के बावजूद उसे क्यों मन के मुताबिक सीटें भी नहीं मिलीं और बीजेपी एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। कहा जा रहा था कि शिवराज के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है, मतलब लोगों की सरकार के खिलाफ नाराजगी थी। बीजेपी में कलह की बात भी कही जा रही थी।

ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election Result 2023: कैसा रहा है रमन सिंह का राजनीतिक सफर, बनेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें